OMG : #Tubelight देखने आये सलमान के फैंस ने थिएटर में जलाये पटाखे, 9 गिरफ्तार

बॉलीवुड के दबंग कलाकार सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ रिलीज हो गयी है और धीमी रफ्तार के साथ ही सही, बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ रही है. लेकिन सलमान के फैंस के बीच इस फिल्म का क्रेज कम नहीं हुआहै. इस बात अंदाजा इस घटना से लगाया जा सकता है जब मुंबई में मालेगांव […]
बॉलीवुड के दबंग कलाकार सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ रिलीज हो गयी है और धीमी रफ्तार के साथ ही सही, बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ रही है. लेकिन सलमान के फैंस के बीच इस फिल्म का क्रेज कम नहीं हुआहै.
इस बात अंदाजा इस घटना से लगाया जा सकता है जब मुंबई में मालेगांव के मोहन थिएटर में फैंस ने शो के दौरान पटाखे जलाये. फिल्म के दौरान ऐसा करने से थिएटर में अफरा-तफरी मच गयी. इसके बाद मोहन थिएटर के मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी. इस सिलसिले में पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.
अपने नाम की तरह धीरे-धीरे जलने लगी है #Tubelight, जानें चार दिनों के #BoxOffice कलेक्शंस
गौरतलब है कि ईद के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म की कमाई की रफ्तार काफी धीमी है. इस फिल्म में सलमान के फैंस को उनका रोने-धोनेवाला रोल कतई पसंद नहीं आ रहा है.
इसके बावजूद फिल्म को को जो भी दर्शक मिल रहे हैं, वह सिर्फ और सिर्फ सलमान खान के नाम पर मिल रहे हैं. 5550 स्क्रीन्स पर रिलीज हुईयह फिल्म ओपनिंग के मामले में शाहरुख की ‘रईस’ से भी पीछे रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




