Bigg Boss 19: अभिषेक बजाज के एविक्शन से इंटरनेट पर मचा बवाल, प्रणित मोरे पर फूटा दर्शकों का गुस्सा

प्रणित मोरे पर फूटा फैंस का गुस्सा
Bigg Boss 19: अभिषेक बजाज के एविक्शन के बाद सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा फूट पड़ा है. लोग शो के मेकर्स और कंटेस्टेंट प्रणित मोरे पर निशाना साध रहे हैं. कप्तान प्रणित के अशनूर कौर को बचाने और अभिषेक को बाहर करने के फैसले से दर्शक निराश हैं.
Bigg Boss 19: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में इस हफ्ते का वीकेंड का वार काफी इमोशनल और ड्रामे से भरा रहा. शो से इस बार अभिषेक बजाज और नीलम गिरी को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. लेकिन जैसे ही सलमान खान ने अभिषेक के एविक्शन की घोषणा की, घरवाले ही नहीं बल्कि दर्शक भी हैरान रह गए. सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा फूट पड़ा और लोग बिग बॉस के मेकर्स के साथ प्रणित मोरे पर भी भड़क उठे.
अभिषेक बजाज का सफर खत्म
अभिषेक बजाज शुरुआत से ही शो के स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट्स में से एक माने जाते थे. अपनी समझदारी, सोच और गेम की वजह से उन्होंने दर्शकों के बीच जगह बनाई थी. लेकिन इस हफ्ते के एविक्शन में जो हुआ, उसने सबको चौंका दिया. इस बार घर के कप्तान प्रणित मोरे को यह अधिकार दिया गया था कि वे बॉटम तीन कंटेस्टेंट्स में से किसी एक को बचा सकते हैं. बॉटम में अशनूर कौर, नीलम गिरी और अभिषेक बजाज थे. सबको उम्मीद थी कि प्रणित अपने करीबी दोस्त अभिषेक को बचाएंगे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. उन्होंने अशनूर कौर को बचाने का फैसला लिया, जिसके बाद अभिषेक को शो से बाहर जाना पड़ा.
ट्रोल हुए प्रणित मोरे
अभिषेक के बाहर होने के बाद फैंस ने प्रणित मोरे को ‘सेल्फिश’ कहना शुरू कर दिया. कई लोगों ने लिखा कि वो सिर्फ अपने फायदे के लिए दोस्ती निभाते हैं. एक यूजर ने लिखा, “प्रणित खुद को नेक इंसान दिखाता है, लेकिन असल में सबसे चालाक खिलाड़ी है.” दूसरे ने कहा, “अभिषेक असली खिलाड़ी था, प्रणित ने दोस्ती का धोखा दिया.” टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने भी इस एविक्शन पर अपनी नाराजगी जताते हुए एक्स पर लिखा, “ओह, तो ये पूरा प्लान था… हार्ड लक अभिषेक. क्या खेलते हो यार, बिग बॉस ने बेचारे प्रणित को भी गिल्ट में डाल दिया.”
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 19: मालती चहर ने शुरू किया घर में नया ड्रामा, फरहाना के खिलाफ कर रही है साजिश, घरवाले हुए परेशान
ये भी पढ़ें: Dhurandhar Movie: ‘जिन्न’ के किरदार में तहलका मचाएंगे संजय दत्त, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा खतरनाक फर्स्ट लुक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shreya Sharma
श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




