Bhojpuri Song: घरवाली बन दामिनी यादव ने प्रमोद पटेल से की फरमाइश, यूट्यूब पर वायरल हुआ शिवानी सिंह का गाना, देखें वीडियो
Published by : Shreya Sharma Updated At : 31 Jan 2026 12:35 PM
शिवानी सिंह का नया गाना घरवाली
Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर शिवानी सिंह का नया गाना ‘घरवाली’ रिलीज होते ही दर्शकों के बीच वायरल हो गया है. पति-पत्नी की मजेदार नोक-झोंक और देसी म्यूजिक के साथ यह गाना लोगों को खूब पसंद आ रहा है. वहीं दामिनी यादव और प्रमोद पटेल की शानदार केमिस्ट्री गाने को मजेदार बना रही है.
Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दिनों एक नया गाना दर्शकों के बीच चर्चा बटोर रहा है. भोजपुरी सिंगर शिवानी सिंह का नया गाना ‘घरवाली’ रिलीज होते ही लोगों के बीच छा गया है. यह गाना हाल ही में वेव म्यूजिक इंडिया के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है और खबर लिखे जाने तक इसे करीब 1.8 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. लगातार बढ़ते व्यूज से साफ झलकता है कि गाना दर्शकों को पसंद आ रहा है.
गाने की खासियत
‘घरवाली’ एक हल्के-फुल्के और पारिवारिक माहौल से जुड़ा हुआ गाना है, जिसमें पति-पत्नी के रिश्ते को मजेदार अंदाज में दिखाया गया है. इस गाने में दामिनी यादव और प्रमोद पटेल की जोड़ी नजर आ रही है. दोनों ऑन-स्क्रीन पति-पत्नी का किरदार निभा रहे हैं और उनकी केमिस्ट्री गाने को और भी दिलचस्प बना देती है. वीडियो में घरेलू नोक-झोंक, प्यार और तकरार को खूबसूरती से पेश किया गया है, जिससे हर आम इंसान खुद को इससे जोड़ सकता है. गाने की कहानी में पत्नी अपने पति से कहती है कि जैसे फिल्मों में निरहुआ अपनी पत्नी आम्रपाली के साथ रहते हैं, वैसे ही आप भी अपनी घरवाली के साथ रहिए.
गाने की पूरी टीम
बता दें, ‘घरवाली’ के बोल दिनेश रेहान ने लिखे हैं, जो सीधे दिल को छूते हैं. वहीं गाने का म्यूजिक रेहान स्टूडियो और प्रकाश सोनी ने मिलकर तैयार किया है. संगीत में देसीपन साफ झलकता है, जो भोजपुरी दर्शकों को खूब भा रहा है. वीडियो का निर्देशन गोविंद प्रजापति ने किया है, जिन्होंने कहानी को सादगी के साथ पर्दे पर उतारा है. शिवानी सिंह की आवाज इस गाने की सबसे बड़ी खासियत है. अगर आप किसी मजेदार गाने की तलाश में है, तो इसे जरूर सुनें.
ये भी पढ़ें: शिल्पी राज का नया धमाकेदार सॉन्ग ‘देवरा दोगलवा’ हुआ रिलीज, अपने देवर से परेशान नजर आई सपना चौहान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shreya Sharma
श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










