शिल्पी राज का नया धमाकेदार सॉन्ग ‘देवरा दोगलवा’ हुआ रिलीज, अपने देवर से परेशान नजर आई सपना चौहान
शिल्पी राज का देवरा दोगलवा गाना
Shilpi Raj New Bhojpuri Song Dewra Dogalwa: भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज का नया गाना ‘देवरा दोगलवा’ आज रिलीज हो गया है. म्यूजिक वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस सपना चौहान अपना जलवा बिखेरती दिखी हैं. दर्शक एक्ट्रेस के देसी लुक और एक्सप्रेशन्स को खूब पसंद कर रहे हैं.
Shilpi Raj New Bhojpuri Song Dewra Dogalwa: भोजपुरी इंडस्ट्री में लगातार नए गाने की एंट्री हो रही है. इस बीच शिल्पी राज का लेटेस्ट सॉन्ग ‘देवरा दोगलवा’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आ गया है. यह गाना IVY यशी म्यूजिक हिट्स ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है. इस गाने में घर के परिवार के बीच का नोकझोंक और देसी माहौल को दिखाया गया है. खबर लिखे जाने तक इस गाने पर 700 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं.
गाने में दिखी देसी ड्रामा और तकरार
इस गाने की थीम देसी रिश्तों की नोकझोंक और हल्की फुल्की शिकायत पर है. गाने की बोल और धुन काफी कैची है, जो सुनने पर गांव का देसी फील देता है. म्यूजिक वीडियो में सपना चौहान साड़ी पहनी हुई है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही है. एक्ट्रेस अपने डांस मूव्स और एक्सप्रेशन्स से फैंस को दीवाना बना रही है. वही कॉस्टयूम और सेटप देसी माहौल को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो दर्शकों का ध्यान लगातार अपनी ओर खींच रहा है.
वीडियो में एक्ट्रेस ऑनस्क्रीन बहु के किरदार में नजर आती हैं, जो घर के अंदर हो रही नोकझोंक और दबाव से परेशान दिखती हैं. एक्ट्रेस अपने पति की शिकायत करती है और बताती है कि दाल को लेकर देवर उनसे झगड़ता है और मारपीट करता है, लेकिन पति इस पर कुछ नहीं बोलते है. वीडियो में आगे जैसे ही सपना खाना परोसती है, वैसे ही उसका देवर गुस्सा हो जाता है. जबकि सांस बगल में बैठ कर तमाशा देखती रहती है.
गाने की टीम
देवरा दोगलवा सॉन्ग को शिल्पी राज ने गाया है, जो अपनी आवाज से दर्शकों का दिल जीत रही है. म्यूजिक विकास यादव ने दिया है. लिरिक्स भागीरथ पाठक ने लिखा है, जो सुनने में बिल्कुल देसी वाइब दे रहा है. वीडियो में एक्ट्रेस सपना चौहान नजर आती हैं, जो अपने डांस मूव्स से सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है. इस गाने को IVY यशी म्यूजिक हिट्स पर रिलीज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए