Bhojpuri Song: पति-पत्नी की नोकझोंक और प्यार से सजा गाना ‘नखरा बालम के’ रिलीज, शिवानी सिंह की अदाओं ने फैंस को बनाया दीवाना
नखरा बालम के सॉन्ग
Bhojpuri Song: भोजपुरी गाना ‘नखरा बालम के’ को हाल ही में यूट्यूब चैनल वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर रिलीज किया गया है. शिवानी सिंह की अदाएं और कविता यादव की सुरीली आवाज में पति-पत्नी की खट्टी-मीठी नोकझोंक को मजेदार अंदाज में दिखाया गया है.
Bhojpuri Song: भोजपुरी का नया गाना ‘नखरा बालम के’ इन दिनों खूब सुर्खियों में है, जो आते ही लोगों के दिलों में जगह बनाता नजर आ रहा है. इस गाने में एक्ट्रेस शिवानी सिंह और सिंगर कविता यादव की जोड़ी खूब धमाल मचा रही है. यह गाना पति-पत्नी के बीच होने वाली हल्की-फुल्की नोकझोंक और प्यार भरे तकरार को बड़े ही मजेदार अंदाज में दिखाता है. गाने की कहानी हर उस महिला से जुड़ती है, जो अपने पति के नखरों से कभी परेशान होती है, तो कभी उन्हीं बातों में प्यार भी ढूंढ लेती है.
एक्ट्रेस ने बिखेरा जादू
इस गीत को कविता यादव ने अपनी सुरीली आवाज में गाया है. उनकी आवाज गाने में जान डाल देती है और सुनने वाले खुद को इससे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं. वहीं, एक्ट्रेस शिवानी सिंह अपनी अदा और कातिलाना डांस से पूरे वीडियो में समां बांध देती हैं. वीडियो में वह गुलाबी, मैरून और येलो रंग की साड़ियों में खूबसूरत नजर आ रही हैं और हर फ्रेम में दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं.
गाने के वीडियो में शिवानी सिंह का ऑन-स्क्रीन पति हर छोटी बात पर हुक्म चलाता है और दिनभर किसी न किसी बहाने से पत्नी से उलझता रहता है. इन हरकतों से तंग आकर शिवानी अपनी सहेलियों से दिल की बात कहती हैं और मजेदार अंदाज में पति के नखरों का जिक्र करती हैं.
गाने की टीम
‘नखरा बालम के’ को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जहां इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस गीत के बोल मुकेश मिश्रा ने लिखे हैं और संगीतकार अभिषेक तिवारी ने इसे मधुर धुनों से सजाया है. वीडियो का निर्देशन सुनील बाबा ने किया है. गाने को लेकर एक्ट्रेस शिवानी सिंह ने बताया कि यह गाना पूरी तरह मनोरंजन से भरपूर है और शूटिंग के समय सभी ने खूब मजा किया.
ये भी पढ़ें: Bhojpuri Film: ‘दक्षिण भारतीय बहू’ बनकर लौटी अंजना सिंह, इस दिन यूट्यूब पर रिलीज होगा फिल्म का अनोखा ट्रेलर
ये भी पढ़ें: Bhojpuri Song: रंग, गुलाल और मस्ती से भरा खुशी कक्कड़ का होली स्पेशल सॉन्ग ‘गलिया गोरे गोरे’ रिलीज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए