Bhojpuri Film: 'दक्षिण भारतीय बहू' बनकर लौटी अंजना सिंह, इस दिन यूट्यूब पर रिलीज होगा फिल्म का अनोखा ट्रेलर
Published by : Shreya Sharma Updated At : 29 Jan 2026 2:53 PM
दक्षिण भारतीय बहू भोजपुरी फिल्म
Bhojpuri Film: भोजपुरी फिल्म ‘दक्षिण भारतीय बहू’ का ट्रेलर 31 जनवरी 2026 सुबह 8 बजे बी4यू भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगा. अंजना सिंह फिल्म में साउथ इंडियन बहू के अनोखे किरदार में नजर आएंगी, जिसे लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है.
Bhojpuri Film: भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक नई और दिलचस्प फिल्म आने वाली है, जिसका नाम है ‘दक्षिण भारतीय बहू’. इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर पहले से ही अच्छी-खासी चर्चा शुरू हो चुकी है. कुछ दिनों पहले फिल्म का फर्स्ट लुक बी4यू भोजपुरी के इंस्टाग्राम पेज पर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया. अब मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर को लेकर बड़ी घोषणा कर दी है.
मेकर्स ने फिल्म ‘दक्षिण भारतीय बहू’ के नए पोस्टर के साथ यह ऐलान किया कि फिल्म का ट्रेलर 31 जनवरी 2026, सुबह 8 बजे बी4यू भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर अपलोड होगा. साथ ही पोस्ट के कैप्शन में फिल्म से जुड़े कलाकारों को भी टैग किया गया है, जिससे फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है.
कैसी होगी फिल्म की कहानी?
इस फिल्म की सबसे खास बात इसका अनोखा विषय है. नाम से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि कहानी एक ऐसी महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दक्षिण भारत से आकर भोजपुरी परिवेश में बहू बनती है. अलग संस्कृति, अलग भाषा और नए रिश्तों के बीच वह कैसे खुद को ढालती है, यही फिल्म की कहानी का मुख्य उद्देश्य माना जा रहा है. फिल्म में अंजना सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. वह इस बार एक बिल्कुल अलग अवतार में दिखाई देंगी, जहां वह साउथ की महिला का किरदार निभा रही हैं.
फिल्म की पूरी टीम
अंजना सिंह भोजपुरी सिनेमा का जाना-पहचाना नाम हैं और उनके फैंस उन्हें इस नए रोल में देखने के लिए काफी उत्साहित हैं. फिल्म के निर्माण से जुड़ी टीम भी काफी मजबूत है. इसके निर्माता संदीप सिंह और अविनाश रोहरा हैं. फिल्म का निर्देशन प्रवीण कुमार गुडुरी ने किया है, जबकि फिल्म का कांसेप्ट संदीप सिंह का है. कहानी, पटकथा और संवाद की जिम्मेदारी अरविंद तिवारी ने संभाली है. वहीं, फिल्म के संगीत को मशहूर संगीतकार ओम झा ने सजाया है, जिनके गाने पहले भी दर्शकों के बीच लोकप्रिय रहे हैं.
ये भी पढ़ें: Bhojpuri Song: रंग, गुलाल और मस्ती से भरा खुशी कक्कड़ का होली स्पेशल सॉन्ग ‘गलिया गोरे गोरे’ रिलीज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shreya Sharma
श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










