Bhojpuri Song: 37 मिलियन व्यूज पार, रील्स की दुनिया में छाया खेसारी लाल यादव का ‘प्यार के अमृत पीके’, डांस स्टेप्स ने मचाया बवाल

Updated:
विज्ञापन

खेसारी लाल यादव का ट्रेडिंग सॉन्ग

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार खेसारी लाल यादव का रोमांटिक गाना ‘प्यार के अमृत पीके’ इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त छाया हुआ है. फिल्म ‘प्यार किया तो निभाना’ का यह गाना दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है और लोग इस पर लगातार रील्स बना रहे हैं.

विज्ञापन

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव एक बार फिर अपने गाने को लेकर सुर्खियों में हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर उनकी फिल्म ‘प्यार किया तो निभाना’ का रोमांटिक गाना ‘प्यार के अमृत पीके’ खूब धमाल मचा रहा है. दर्शक इस गाने पर रील बना रहे है और कई दिनों से ट्रेंड कर रहा है. यह गाना Enterr10 Rangeela यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था और अब तक इसे करीब 37 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. 

विज्ञापन

गाने की खासियत

‘प्यार के अमृत पीके’ एक प्योर रोमांटिक गाना है, जिसमें खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतती नजर आ रही है. दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री गाने को और भी खास बना देती है. रोमांटिक सीन, प्यार भरी नजरें और डांस मूव्स गाने को देखने लायक बनाती है. इस गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने अपनी सुरीली आवाज दी है. दोनों की आवाज गाने में जान डाल देती है और हर शब्द दिल तक पहुंचता है. गाने के बोल अशुतोष तिवारी ने लिखे हैं. वहीं, गाने का संगीत राजनिश मिश्रा ने तैयार किया है.

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म ‘प्यार किया तो निभाना’ में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी के अलावा संजय महानंद, दीपक सिन्हा, माया यादव, अनन्या बोरा, महिमा गुप्ता और हिंदोला चक्रवर्ती जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. फिल्म का निर्माण अभय सिन्हा, रंजीत सिंह और प्रशांत जम्मूवाला ने किया है, जबकि निर्देशन की कमान खुद राजनिश मिश्रा ने संभाली है. चाहे रोमांटिक गाने हों या इमोशनल सीन, खेसारी हर किरदार में जान डाल देते हैं.

ये भी पढ़ें: Neelkamal Singh-Sunny Leone New Song: नीलकमल सिंह का ‘चेहरा तेरा’ बना इंटरनेट सेंसेशन, सनी लियोनी संग केमिस्ट्री ने बढ़ाया तापमान

ये भी पढ़ें: Khesari Lal Yadav New Holi Song: खेसारी लाल यादव के ‘होली परल बा 4 के’ में दिखा जबरदस्त रंगीन तड़का, शिवानी गुप्ता ने बिखेरा जलवा

ये भी पढ़ें: Bhojpuri Song: होली से पहले छाया अरविंद अकेला कल्लू का ‘पटीदार रंगता’ गाना, पारुल यादव संग दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री, देखें वीडियो

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola