Neelkamal Singh-Sunny Leone New Song: नीलकमल सिंह का ‘चेहरा तेरा’ बना इंटरनेट सेंसेशन, सनी लियोनी संग केमिस्ट्री ने बढ़ाया तापमान

Neelkamal Singh-Sunny Leone New Song: नीलकमल सिंह का नया रोमांटिक गाना ‘चेहरा तेरा’ रिलीज होते ही सुर्खियों में आ गया है. इस गाने में सनी लियोनी की शानदार मौजूदगी ने फैंस का ध्यान खींच लिया है. पार्टी थीम, दिल छू लेने वाले बोल और मेलोडियस म्यूजिक के साथ यह गाना तेजी से यूट्यूब पर वायरल हो रहा है.
Neelkamal Singh-Sunny Leone New Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दिनों एक नया गाना तेजी से चर्चा में आ गया है. मशहूर भोजपुरी सिंगर नीलकमल सिंह का लेटेस्ट रोमांटिक ट्रैक ‘चेहरा तेरा’ हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसने रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर हलचल मचा दी है. इस गाने की सबसे खास बात है कि इसमें बॉलीवुड स्टार सनी लियोनी की मौजूदगी नजर आती है, जिनकी एंट्री ने गाने का क्रेज कई गुना बढ़ा दिया है. ‘चेहरा तेरा’ को टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है और एक घंटे में ही इस गाने को 92 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. नीलकमल सिंह की आवाज और सनी लियोनी की स्क्रीन प्रेजेंस ने इस गाने को खास बना दिया है.
गाने का कॉन्सेप्ट
गाने की शुरुआत एक ग्लैमरस पार्टी सीन से होती है. पार्टी के माहौल में सनी लियोनी अपने दोस्तों के साथ मस्ती करती नजर आती हैं. म्यूजिक, लाइट्स और डांस से भरा यह सीन काफी आकर्षक है. इसी बीच नीलकमल सिंह की एंट्री होती है, जो इस पार्टी में बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आते हैं. हाथ में किताबें लिए उनका लुक थोड़ा सादा और भोला दिखाया गया है. जैसे ही वह पार्टी में कदम रखते हैं और सनी लियोनी को देखते हैं. इसके बाद गाना शुरू होता है, जिसमें नीलकमल सिंह सनी लियोनी के चेहरे और उनकी खूबसूरती की तारीफ करते हुए रोमांटिक अंदाज में गाते हैं.
गाने की टीम
गाने में रोमांस, मासूमियत और मॉडर्न टच का अच्छा मेल देखने को मिलता है. नीलकमल सिंह की आवाज गाने को और भी दिल छू लेने वाला बना देती है, वहीं सनी लियोनी की अदाएं और एक्सप्रेशंस वीडियो को खास बना देते हैं. इस गाने का म्यूजिक आर. जे. कांग ने तैयार किया है, जो सुनने में शानदार है. गाने के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं, जो सीधे दिल को छूते हैं. मिक्सिंग और मास्टरिंग का काम आफताब खान ने किया है. वीडियो को द 2 हाउस प्रोडक्शन ने बनाया है और इसका निर्देशन व कोरियोग्राफी राहुल शेट्टी ने की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shreya Sharma
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










