बस में लड़की से बदसलूकी करने वालों पर भारी पड़ी शिल्पी राज, नया भोजपुरी गाना ‘लइकिया यूपी के’ वायरल

शिल्पी राज का नया गीत ‘लइकिया यूपी के’, फोटो- यूट्यूब
Shilpi Raj New Bhojpuri Song Laikiya UP Ke: शिल्पी राज का नया भोजपुरी रंगदारी गीत ‘लइकिया यूपी के’ काफी जबरदस्त है. वीडियो में उनका दबंग और बेखौफ अंदाज देखने को मिल रहा है.
Shilpi Raj New Bhojpuri Song Laikiya UP Ke: भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर गायिका शिल्पी राज एक बार फिर अपने नए गाने को लेकर चर्चा में हैं. उनका नया भोजपुरी रंगदारी गीत ‘लइकिया यूपी के’ शिल्पी राज हिट्स यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. रिलीज के कुछ ही समय में इस गाने को 41 हजार से अधिक व्यूज मिल चुके हैं. व्यूज लगातार बढ़ रहे हैं.
दबंग अंदाज में नजर आईं शिल्पी राज
‘लइकिया यूपी के’ के वीडियो में शिल्पी राज का बिल्कुल अलग और दमदार अवतार देखने को मिलता है. वीडियो की कहानी एक लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बस में सफर कर रही होती है. इसी दौरान कुछ युवक उसके साथ बस में बदसलूकी करने की कोशिश करते हैं. फिर शिल्पी एंट्री करती हैं और दबंग अंदाज में लड़की की मदद करती हैं. वीडियो में उनका एक्शन और बेखौफ अंदाज दिख रहा है.
देखें ‘लइकिया यूपी के’ का वीडियो
विजय चौहान के बोल
इस गाने के बोल गीतकार विजय चौहान ने लिखे हैं. गाने का संगीत सतेंद्र जी ने तैयार किया है. दमदार बीट्स और जोशीले म्यूजिक ने गाने को और भी प्रभावशाली बना दिया है. शिल्पी राज की आवाज गाने में काफी दमदार लग रहा है. गाने का निर्देशन संदीप राज ने किया है. अन्य टीम के लोग-
- निर्देशक: संदीप राज
- वीडियो एडिटर:-पप्पू वर्मा और रवि यादव
- फीचर:- शिल्पी राज, कृष्णा पंडित, शिवचरण यादव
- विशेष धन्यवाद : अजय सिंह ए.जे
- डिजाइन: सोनू आर्ट
- रिकॉर्डिंग और मिक्सिंग :- विजय चौहान
- डीओपी:-गोविंद यादव
- मेकअप हेयर :- पूजा श्रीवास्तव
- प्रोडक्शन:-प्रमीला फिल्म्स सोनू राज
- ग्रुप :- तान्या यादव
- फाइटर मास्टर :-सुधीर पाल
- लेबल/कंपनी :- शिल्पी राज हिट्स
यह भी पढ़ें- समर सिंह का नया भोजपुरी गाना ‘मेहरिया दीही सौ दिन’ रिलीज, वीडियो है जबरदस्त
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










