Samar Singh New Bhojpuri Song: नया गाना ‘प्यार अब ना होई’ से समर सिंह मचाएंगे धमाल, काजल त्रिपाठी संग दिखेगी शानदार केमिस्ट्री

Updated:
विज्ञापन
Samar Singh New Bhojpuri Song: नया गाना ‘प्यार अब ना होई’ से समर सिंह मचाएंगे धमाल, काजल त्रिपाठी संग दिखेगी शानदार केमिस्ट्री

Samar Singh New Bhojpuri Song pyaar ab na hoee: भोजपुरी सिंगर समर सिंह इन दिनों अपने नये सॉन्ग ‘प्यार अब ना होई’ को लेकर चर्चा में है. सॉन्ग में समर और काजल त्रिपाठी की जोड़ी बनेगी. सॉन्ग का पोस्टर रिलीज हो गया है.

विज्ञापन

Samar Singh New Bhojpuri Song pyaar ab na hoee: भोजपुरी सिंगर समर सिंह एक बार फिर से अपने नये सॉन्ग ‘प्यार अब ना होई’ को लेकर चर्चा में है. समर ने अपने लेटेस्ट सॉन्ग का पहला लुक फैंस के साथ शेयर किया है. ऐसा लग रहा है कि ये एक दुख भरा सॉन्ग है. पोस्टर में समर दुख में डूबे लग रहे हैं. सॉन्ग किस दिन रिलीज होगा, इसके बारे में उन्होंने नहीं बताया. सिर्फ पोस्टर के कैप्शन में उन्होंने लिखा ये सॉन्ग जल्द ही आ रहा है. आइए गाने के बारे में बताते हैं.

समर सिंह का नया गाना ‘प्यार अब ना होई’

भोजपुरी गाना ‘प्यार अब ना होई’ का पोस्टर आउट हो चुका है. पोस्टर में समर सिंह बैठे हुए दिख रहे हैं. उनके एक हाथ में शराब की बोतल है और दूसरे में सिगरेट है. उनकी आंखों में एक दुख दिख रहा है. उन्होंने ब्लैक जैकेट और ब्लैक टी शर्ट और जींस पहना हुआ है. ये सॉन्ग छोटू यादव ने लिखा है और म्यूजिक रोहन सिंह का है. वीडियो प्रिंस सिंह जानू का है और डीओपी गोविंद और पिंटू है. कॉन्सेप्ट समर मोदी का है. गाने में काजल त्रिपाठी नजर आएंगी और ये गाना एसएस रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा.

समर सिंह के इन दो गानों ने दर्शकों को किया इम्प्रेस

इससे पहले समर सिंह का रोमांटिक गाना ‘अलम दे दा बहिया में’ रिलीज हुआ था, जिसमें उनके साथ हिमांशी सिंह दिखी थी. सॉन्ग में दोनों ऑन स्क्रीन पति-पत्नी बने थे और उनके बीच नोकझोंक देखने को मिली थी. सॉन्ग समर सिंह ने ही गाया था और म्यूजिक अभिराम पांडे का था. इसके अलावा उनके सॉन्ग ‘किस करिहइया में’ को भी सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पांस मिला था. गाने के म्यूजिक वीडियो में समर के अपोजिट काजल त्रिपाठी ने काम किया था.

यह भी पढ़ेंSamar Singh New Bhojpuri Song: रिलीज होते ही छाया समर सिंह का नया गाना ‘अलम दे दा बहिया में’, रोमांटिक अंदाज में दिखी हिमांशी सिंह

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola