देसी रोमांस और स्टाइलिश लुक के साथ आया 'काई कलर साड़ियां', दामिनी यादव का जलवा

दामिनी यादव, फोटो- यूट्यूब
राजनंदानी सिंह का नया भोजपुरी गाना 'काई कलर साड़ियां' 2026 आज रिलीज हो गया. छोटू बंटी के म्यूजिक और अरुण बिहारी के लिरिक्स इसे और भी कैची और देसी फील वाला बनाते हैं.
Rajnandani Singh New Bhojpuri Song 2026 Kaai Color Sadiya: भोजपुरी संगीत प्रेमियों के लिए खुशखबरी है. साल 2026 में राजनंदानी सिंह और दामिनी यादव का नया भोजपुरी गाना ‘काई कलर साड़ियां’ अब फुल वीडियो के साथ रिलीज हो चुका है. इस गाने में राजनंदानी सिंह की एनर्जेटिक आवाज और दामिनी यादव की स्क्रीन प्रेजेंस ने इसे और भी एंगेजिंग बना दिया है.
दामिनी यादव का देसी अंदाज बना रहा फैंस को दीवाना
इस गाने का म्यूजिक छोटू बंटी ने दिया है, जो इसे सुनने में बेहद कैची है. गाने के लिरिक्स अरुण बिहारी ने लिखे हैं, जो पूरी तरह से देसी फील देते हैं. वीडियो में एक्ट्रेस दामिनी यादन देसी लुक में दिख रही है. सॉन्ग में आपको मिलेगा देसी रोमांस, स्टाइलिश लुक और फ्रेश भोजपुरी वाइब, जो आज के मॉडर्न ऑडियंस के दिल को छू लेता है. एक्ट्रेस की परफॉर्मेंस जबरदस्त है और वह पूरी एनर्जी के साथ डांस कर रही है. वीडियो में लोकेशन भी काफी जबरदस्त दिख रहा है.
‘काई कलर साड़ियां’ का वीडियो
आज रिलीज हुआ गाना
यह गाना IVY Music Hits यूट्यूब चैनल पर आज ही यानी 23 मार्च को रिलीज हुआ है. वीडियो को अब आप फुल एचडी में देख सकते हैं. गाने की शूटिंग लोकेशन, स्टाइल और कलरफुल सेट्स इसे देखने में और भी मजेदार बनाते हैं. रिलीज के बाद से ही गाने को दर्शकों और फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.
कलाकारों के नाम
- गायिका: राजनंदनी सिंह
- एक्ट्रेस: दामिनी यादव
- गीतकार: अरुण बिहारी
- संगीत: छोटू बंटी
दर्शकों की प्रतिक्रिया
@MADHUSINGH-b6w6w नाम के यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, बहुत प्यारा गाना है. @VikashSinghbabuaan यूजर ने लिखा, बहुत बढ़िया, राज नंदिनी सिंह. यूजर @DkGaming8044 ने लिखा, सुपर हिट.

यह भी पढ़ें- आस्था सिंह के ठुमकों से सजा ‘गाल रसगुल्ला’, रिलीज होते ही छाया गाना
यह भी पढ़ें- चैती छठ पर शारदा सिन्हा का ‘पहिले पहिल हम कयनी छठी मईया’ फिर से वायरल, 7 करोड़ व्यूज पार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










