नया भोजपुरी गाना ‘काली के बाली’ हुआ रिलीज, निशा नैना के लुक्स ने खींचा फैंस का ध्यान
निशा नैना, फोटो- यूट्यूब
New Bhojpuri Gana Kali Ke Bali: भोजपुरी गाना ‘काली के बाली’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है. गाने में निशा नैना का ग्लैमरस लुक और शानदार डांस दर्शकों को पसंद आ रहा है.
New Bhojpuri Gana Kali Ke Bali: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक और नया धमाकेदार गाना ‘काली के बाली’ रिलीज हो चुका है. यह गाना इन दिनों सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से लोगों का ध्यान खींच रहा है. गाने को आईवीवाई भोजपुरी बवाल यूट्यूब चैनल पर लॉन्च किया गया है, जहां दर्शक इसे लगातार देख रहे हैं. इस गाने में सिंगर शिव कुमार विक्कू और पुनीता प्रिया ने अपनी आवाज दी है. वहीं वीडियो में एक्ट्रेस निशा नैना अपने ग्लैमरस अंदाज से फैंस का दिल जीतती नजर आ रही हैं.
व्हाइट और ब्लू लहंगा चोली में छाईं निशा नैना
‘काली के बाली’ के वीडियो में निशा नैना का स्टाइलिश और खूबसूरत अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. कभी वह व्हाइट लहंगा चोली में नजर आती हैं तो कभी ब्लू आउटफिट में उनका ट्रेडिशनल लुक देखने को मिलता है. उनके एक्सप्रेशन, डांस मूव्स और स्क्रीन प्रेजेंस वीडियो को और भी अट्रैक्ट बना रहे हैं. वहीं एक्टर भी स्टाइलिश लुक में नजर आ रहे हैं, जिसकी वजह से दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री लोगों को पसंद आ रही है.
देखें वीडियो
शानदार लोकेशन और म्यूजिक ने बढ़ाया गाने का क्रेज
गाने का बैकग्राउंड और लोकेशन काफी सुंदर दिखाई दे रहे हैं, जो वीडियो को एक अलग ही फील दे रहे हैं. ‘काली के बाली’ के बोल प्रमोद कुमार कुशवाहा ने लिखे हैं, जबकि इसका म्यूजिक राहुल कुमार ने तैयार किया है. गाने की धुन और भोजपुरी फ्लेवर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर रहा है.
यह भी पढ़ें- वायरल हो रहा शिल्पी राज का नया गाना ‘पापा के जान है’, बेटियों के सपनों के लिए पिता ने की हर लड़ाई
यह भी पढ़ें- पिंक साड़ी पहन रीति तिवारी ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डी यादव का गाना वायरल
यह भी पढ़ें- ‘कुरुतिया के हुकवा’ गाने ने मचाया धमाल, अरविंद अकेला कल्लू और नीलम गिरी की जोड़ी फिर हुई वायरल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










