Pawan Singh Chhath Geet: पवन सिंह का नया छठ गीत 'घाटे चलले मोदी नीतीश' हुआ रिलीज, इंटरनेट पर वायरल, फैंस बोले- सुपरहिट सॉन्ग

Published by : Divya Keshri Updated At : 24 Oct 2025 9:33 AM

विज्ञापन

पवन सिंह का नया छठ गीत 'घाटे चलले मोदी नीतीश', फोटो- इंस्टाग्राम

Pawan Singh Chhath Geet: पवन सिंह का नया छठ गीत घाटे चलले मोदी नीतीश आज रिलीज हो गया है. रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ये गाना तेजी से वायरल हो रहा है. सॉन्ग को पावर स्टार ने अपनी आवाज दी है. गाने का पूरा वीडियो यहां देखिए.

विज्ञापन

Pawan Singh Chhath Geet: महापर्व छठ 25 अक्टूबर से शुरू हो रहा है. चारों तरफ छठ के गीतों से वातावरण भक्तिमय हो गया है. भोजपुरी इंडस्ट्री के कई सिंगर्स के छठ गीत सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. अब सिंगर और पॉपुलर एक्टर पवन सिंह का नया छठ गीत घाटे चलले मोदी नीतीश रिलीज हो गया है. गाना रिलीज होते ही इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. ये गीत बड़ा ही प्यारा है और आप इसका वीडियो यहां देख सकते हैं.

पवन सिंह का नया गाना हुआ रिलीज

पवन सिंह का नया गाना घाटे चलले मोदी नीतीश को पवन सिंह ने अपनी आवाज दी है. ये गाना अभी थोड़े देर पहले ही पवन सिंह ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है. इस गाने के लिरिक्स को अशोक शिवपुरी ने लिखा है. इसके म्यूजिक डायरेक्टर रत्नेश सिंह है और डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल है. इसके कोरियोग्राफर सनी सोनकर है. गाना तेजी से वायरल हो रहा है.

सॉन्ग पर यूजर्स के आ रहे खूब सारे कमेंट्स

छठ गीत घाटे चलले मोदी नीतीश सॉन्ग पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया देने से पीछे नहीं हट रहे. कमेंट बॉक्स में भर-भर के लोगों के रिएक्शन आ रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, देखो अपने पवन भैया का इस साल सबसे तगड़ा गाना आ गया. एक यूजर ने लिखा, जिया बाघ….अइसही गरजत रहा….जय छठी मइया. एक यूजर ने लिखा, जय हो पवन भैया सुपरहिट सॉन्ग बहुत ही बढ़िया. एक यूजर ने लिखा, इस साल का सबसे बड़ा छठ गीत. एक यूजर ने लिखा, पता चला कि राजा भईया का न्यू छठ गीत सॉन्ग आ गया तो सुना तो दिल को बहुत ही सुकून मिला. एक यूजर ने लिखा, जय छठी मैया. एक यूजर ने लिखा, बहुत खूबसूरत सॉन्ग है. एक यूजर ने लिखा, हे छठी मैया पावर स्टार पर कृपा बरसाइये.

यह भी पढ़ें- Akshara Singh Chhath Geet: फिल्म छोड़ अक्षरा सिंह ने चुनी आस्था की राह, ‘छठी मैया’ गीत से जीत लिया फैंस का दिल, नजर आईं पारंपरिक लुक में

ये भी पढ़ें: Chhath Special Bhojpuri Movies: छठी मईया की भक्ति और आस्था देखने के लिए इन भोजपुरी फिल्मों को देखना न भूलें, देखें लिस्ट

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola