Pawan Singh Kanha Tu Kiska Deewana: पवन सिंह का भजन ‘कान्हा तू है किसका दीवाना’ जन्माष्टमी से पहले फिर मचा रहा धूम, व्यूज 2.7 मिलियन पार

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 01 Aug 2025 4:08 PM

विज्ञापन

Pawan Singh Kanha Tu Kiska Deewana

Pawan Singh Kanha Tu Kiska Deewana: पवन सिंह का भजन 'कान्हा तू है किसका दीवाना' जन्माष्टमी से पहले से पहले फिर छा गया है. Wave Music पर 2.7 मिलियन व्यूज पार कर चुका है.

विज्ञापन

Pawan Singh Kanha Tu Kiska Deewana: अगस्त का महीना आज से शुरू हो गया है. सावन भी जल्द ही खत्म होने वाला है और फिर रक्षाबंधन के बाद जन्माष्टमी भी नजदीक आ रही है. ऐसे में श्रीकृष्ण भक्ति का रंग पूरे देश में जल्द छा जायेगा. हर गली-मोहल्ले में झांकियां सजेंगी, मंदिरों में रौनक होगी और भक्त श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की तैयारी में लग जायेंगे. ऐसे में भक्ति संगीत की गूंज अभी से हर ओर सुनाई दे रही है.

दरअसल, भोजपुरी सुपरस्टार पावन सिंह का एक पुराना गाना इस वक्त सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है, जिसके बोल ‘कान्हा तू है किसका दीवाना’ हैं.

राधा-कृष्ण की प्रेम-भावना से जुड़ा गीत

इस भजन में राधा अपने कान्हा से सवाल करती है, “जब हम सब गोपियां तुम्हारी दीवानी हैं, तो कान्हा तुम किसके दीवाने हो?” गीत की भावनात्मकता और संगीत श्रोताओं को श्रीकृष्ण के प्रेम में डुबो देता है.

गीत की टीम

  • गायक: पवन सिंह
  • गीतकार: गोविंद विद्यार्थी
  • संगीतकार: लवली शर्मा
  • ऑडियो रिलीज: Wave Music
  • वीडियो रिलीज: Bhojpuri Express

Wave Music चैनल पर इस भजन ने अबतक 2.7 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है.

वीडियो की खासियत

वीडियो में राधा-कृष्ण की झांकियों, गोपियों की भावनाओं, और वृंदावन की छटा को बेहद खूबसूरत अंदाज में दिखाया गया है, जो हर भक्त के दिल को छू जाता है.

बता दें कि इस साल जन्माष्टमी का पर्व 16 अगस्त 2025, शनिवार को मनाया जाएगा. यह पर्व भाद्रपद मास की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में धूमधाम से मनाया जाता है.

यह भी पढ़े: Bhojpuri Sawan Special: ‘तबाह कइले बानी’ गाना फिर हुआ वायरल, पवन सिंह, अक्षरा सिंह और मोनालीसा की तिकड़ी ने मचाया धमाल

यह भी पढ़े: Bhojpuri: सावन में साली संग देवघर जाने को बेकरार प्रदीप पांडे, बोले- देवघर जाईब साली संघे, आपने देखा क्या VIDEO

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola