Bhojpuri Sawan Special: 'तबाह कइले बानी' गाना फिर हुआ वायरल, पवन सिंह, अक्षरा सिंह और मोनालीसा की तिकड़ी ने मचाया धमाल
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 31 Jul 2025 4:28 PM
Pawan Singh Tabah Kaile Bani Song
Bhojpuri Sawan Special: सावन में पवन सिंह का गाना 'तबाह कइले बानी' एक बार फिर वायरल हो गया है. अक्षरा सिंह और मोनालीसा के साथ उनकी तिकड़ी ने इस गाने को कांवड़ियों की पहली पसंद बना दिया है.
Bhojpuri Sawan Special: सावन का महीना शुरू होते ही भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में भक्ति गीतों की धूम मच जाती है. खासकर भोलेनाथ के भक्तों के लिए बनाए गए कांवड़ गीत सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक गूंजते हैं. ऐसे में पावर स्टार पवन सिंह का सुपरहिट गाना ‘तबाह कइले बानी’ एक बार फिर चर्चा में आ गया है.
त्रिमूर्ति की केमिस्ट्री ने जीता दिल
यह गाना ‘दिल बोले बम बम’ एल्बम का हिस्सा है और इसमें पवन सिंह के साथ भोजपुरी की दो बड़ी अदाकारा अक्षरा सिंह और मोनालीसा नजर आती हैं. तीनों की स्क्रीन प्रेजेंस और एनर्जी ने गाने को एक अलग ही स्तर पर पहुंचा दिया है. इस गाने में भगवान शिव और पार्वती के बीच के संवाद को दिलचस्प तरीके से दिखाया गया है, जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है.
गायक से लेकर गीतकार तक सुपरहिट टीम
इस बोलबम गीत ‘दिल बोले बम बम’ को पवन सिंह ने अपनी आवाज दी है. वहीं, गीतकार आजाद सिंह हैं और संगीत छोटे बाबा ने दिए हैं. गाने के बोल काव्यात्मक हैं और इसमें पार्वती शिव से नाराज दिखती हैं, जिससे एक भावनात्मक जुड़ाव बनता है.
इस गाने को 27 जुलाई 2016 को Wave Music के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था. आज यह गाना 13 मिलियन+ व्यूज पार कर चुका है. 2025 के सावन में यह गाना फिर से कांवड़ियों और भक्तों की पहली पसंद बन गया है.
सावन में शिवभक्ति का नया रंग
‘तबाह कइले बानी’ सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि शिवभक्तों की आस्था, भावना और ऊर्जा का प्रतीक बन गया है.अक्षरा और मोनालीसा के जबरदस्त डांस मूव्स और पवन सिंह की दमदार आवाज ने इस गाने को भोजपुरी सावन एंथम बना दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










