Pawan Singh Chhath Geet: पवन सिंह और पलक मुच्छल का ‘छठी माई के आस’ फिर हुआ वायरल, भावुक बोल और कहानी ने छुआ फैंस का दिल
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 22 Oct 2025 4:28 PM
पवन सिंह भोजपुरी छठ गीत, फोटो- इंस्टाग्राम
Pawan Singh Chhath Geet: पवन सिंह और पलक मुच्छल का भावुक छठ गीत ‘छठी माई के आस’ फिर वायरल हो रहा है. आंचल मुंजाल की कहानी और गाने के बोल ने फैंस को भावुक कर दिया है.
Pawan Singh Chhath Geet: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह सिर्फ अपने दमदार अभिनय के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी सुरीली आवाज के लिए भी जाने जाते हैं. उनके भक्ति और छठ पर्व से जुड़े गीत हर साल लोगों की भावनाओं से जुड़ जाते हैं. अब एक बार फिर उनका एक साल पुराना लोकप्रिय छठ गीत ‘छठी माई के आस’ सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
इस गीत को पवन सिंह और पलक मुच्छल ने अपनी आवाज दी है. गाने में भावनाओं और भक्ति का ऐसा संगम है जिसने एक बार फिर फैंस को इमोशनल कर दिया है. आइए डिटेल्स बताते हैं.
यहां देखें गाने के म्यूजिक वीडियो-
गीत की कहानी और इमोशनल जुड़ाव
‘छठी माई के आस’ में एक महिला (आंचल मुंजाल) को दिखाया गया है जो अपने पति (पवन सिंह) की तबीयत खराब होने पर छठ का व्रत रखती है. गीत में यह इमोशनल सफर दिखाया गया है कि कैसे छठी माई उसकी मनोकामना पूरी करती हैं. वीडियो में आंचल मुंजाल और नेहा पाठक ने शानदार परफॉर्मेंस दी है.
गीत के लिरिक्स अरुण बिहारी ने लिखे हैं और म्यूजिक छोटे बाबा बसाही ने कंपोज किया है. गाने को डीआरजे रिकॉर्ड्स ने रिलीज किया था.
यह भी पढ़ें: Chhath Geet Bhojpuri: शिल्पी राज का नया छठ गीत ‘दऊरा उठाई ए बलम’ हुआ रिलीज, मधुर आवाज ने फैंस को झूमने पर किया मजबूर
पवन सिंह के छठ गीतों की लोकप्रियता
पवन सिंह और पलक मुच्छल की जोड़ी पहले भी ‘जोड़े-जोड़े फलवा’ जैसे सुपरहिट छठ गीत दे चुकी है, जिसे अब तक 120 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. हर साल छठ पर्व के दौरान पवन सिंह के भक्ति गीतों का जलवा बना रहता है और इस बार ‘छठी माई के आस’ ने फिर से दर्शकों के दिल जीत लिए हैं.
फैंस सोशल मीडिया पर कमेंट करते नहीं थक रहे. किसी ने लिखा, “हर बार पवन सिंह के छठ गीत आत्मा को छू जाते हैं.” तो किसी ने कहा, “छठी मईया का आशीर्वाद इस गाने में महसूस होता है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










