ePaper

Pawan Singh Chhath Geet: छठ पूजा से पहले पावर स्टार पवन सिंह के गाने ने मचाया धमाल, 'जोड़े जोड़े फलवा' बना इंटरनेट सेंसेशन

Updated at : 14 Oct 2025 3:26 PM (IST)
विज्ञापन
Pawan Singh Chhath Geet

पवन सिंह जोड़े जोड़े फलवा छठ गीत

Pawan Singh Chhath Geet: छठ पूजा का त्योहार आते ही भक्ति और संगीत का रंग हर तरफ छा जाता है. इस बार फिर से पवन सिंह का सुपरहिट भोजपुरी गीत ‘जोड़े-जोड़े फलवा’ सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है. यह गाना 2022 में रिलीज हुआ था और अब तक इसे 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

विज्ञापन

Pawan Singh Chhath Geet: महापर्व छठ पूजा आते ही मन में भक्ति, श्रद्धा और गीतों की मिठास घुल जाती है. बिहार और उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि अब पूरे देश और विदेशों में भी लोग इस पर्व को बड़ी आस्था से मनाने लगे हैं. इस साल छठ पूजा 25 अक्टूबर से शुरू होकर 28 अक्टूबर 2025 तक चलेगी. हर साल छठ के मौके पर भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में भक्ति गीतों की लाइन लग जाती है. लेकिन कुछ गाने ऐसे होते हैं जो सालों तक लोगों के बीच पॉपुलर होते हैं. ऐसा ही एक पवन सिंह का गाना ‘जोड़े जोड़े फलवा’ फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

गाने को मिला 100 मिलियन व्यूज

इस गाने को T-Series Hamaar Bhojpuri के यूट्यूब चैनल पर 30 अक्टूबर 2022 को रिलीज किया गया था और अब तक इसे 100 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. यह पवन सिंह का अब तक का सबसे ज्यादा बजने वाला छठ गीत है. ‘जोड़े जोड़े फलवा’ गीत भोजपुरी एल्बम ‘दरस देखावा ऐ दीनानाथ’ का हिस्सा है. इस गीत को खुद पवन सिंह ने अपनी दमदार आवाज में गाया है और उनके साथ इसमें पलक ने सुर मिलाए हैं. गीत के बोल विनय बिहारी ने लिखे हैं और इसका संगीत अजीत सिंह और अंजनी रामाज्ञा ने तैयार किया है.

सोशल मीडिया पर छाया छठ गीत

गाने की खासियत इसकी सादगी और भक्ति से भरे बोल हैं. इसमें छठ के पारंपरिक रीति-रिवाजों का खूबसूरत दृश्य दिखाया गया है, जैसे घाट की तैयारी, व्रत रखने वाली महिलाएं और सूर्य देव को अर्घ्य देने का दृश्य. यही वजह है कि यह गीत हर साल छठ पूजा के समय घर-घर में गूंजता है. लोग इस गाने पर रील्स और वीडियो भी बना रहे हैं, जिससे यह फिर से यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर ट्रेंड करने लगा है. पवन सिंह की आवाज में जो इमोशनल कनेक्शन है, वह लोगों के दिल को छू जाता है.

ये भी पढ़ें: Diwali Special Bhojpuri Song: दिवाली से पहले समर सिंह के नए गाने ने बिखेरा जलवा, फैंस के बीच बवाल मचा रहा ‘धन लेके’

ये भी पढ़ें: Chhath Special Geet: महापर्व छठ से पहले फिर गूंजा पवन सिंह और सोनू निगम का ‘चला भौजी हाली हाली’, 65 मिलियन पार पहुंचा व्यूज

विज्ञापन
Shreya Sharma

लेखक के बारे में

By Shreya Sharma

श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola