ePaper

Bhojpuri Song: पवन सिंह के 'घघरी' गाने ने दर्शकों के बीच मचाया धमाल, 100 मिलियन पर पहुंचा व्यूज, देखें वीडियो

Updated at : 07 Jan 2026 4:18 PM (IST)
विज्ञापन
Bhojpuri Song

100 मिलियन पहुंचा पवन सिंह का घघरी सॉन्ग, फोटो - यूट्यूब

Bhojpuri Song: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह का सुपरहिट गाना ‘घघरी’ रिलीज के 8 महीने बाद भी दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है. श्वेता शर्मा के साथ उनकी जबरदस्त केमिस्ट्री, धमाकेदार म्यूजिक और एनर्जी से भरे डांस ने इस गाने को 100 मिलियन व्यूज तक पहुंचा दिया है.

विज्ञापन

Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह का गाना ‘घघरी’ करीब 8 महीने पहले रिलीज किया गया है. इस गाने में पवन सिंह के साथ ग्लैमरस एक्ट्रेस श्वेता शर्मा नजर आ रही हैं, जिनकी जोड़ी ने स्क्रीन पर आते ही गर्दा उड़ा दिया है. 8 महीने बाद भी इस गाने का क्रेज खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. इस गाने को अब तक 100 मिलियन व्यूज मिल चुके है, जिससे पवन सिंह और गाने की लोकप्रियता साफ नजर आती है. 

गाने में दिखी शानदार केमिस्ट्री

‘घघरी’ गाने की धुन, धमाकेदार म्यूजिक, रंगीन लोकेशन और एनर्जी से भरा डांस दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देता है. पवन सिंह का देसी अंदाज और श्वेता शर्मा का स्टाइलिश अवतार गाने को पूरी तरह एंटरटेनमेंट पैक बना देता है. गाने को खुद पवन सिंह और भोजपुरी की मशहूर सिंगर शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है. वीडियो में पवन सिंह और श्वेता शर्मा की केमिस्ट्री देखते ही बनती है. दोनों के बीच की ट्यूनिंग इतनी नेचुरल लगती है कि गाना बजते ही दर्शक खींचे चले आते हैं. श्वेता शर्मा का ग्लैमरस लुक और कॉन्फिडेंट डांस मूव्स लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं, वहीं पवन सिंह अपने स्टारडम और एक्सप्रेशन से हर फ्रेम में छाए रहते हैं.

पवन सिंह का नया गाना

रिलीज के कुछ ही घंटों में गाने को बहुत प्यार मिलने लगा था. यूट्यूब के कमेंट सेक्शन में फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं. कोई पवन सिंह को “वायरल किंग” बता रहा है तो कोई श्वेता शर्मा की खूबसूरती और डांस की तारीफ करते नहीं थक रहा. बता दें, हाल ही में पवन सिंह ने अपना जन्मदिन मनाया है और इस अवसर पर उन्होंने अपना नया गाना ‘बानी लइका’ यूट्यूब पर रिलीज किया गया था, जिसे भी दर्शकों से बहुत प्यार मिला है.

ये भी पढ़ें: Bhojpuri Film: टीवी के बाद यूट्यूब पर धमाल मचाने आ रही है रानी चटर्जी की ‘परिणय सूत्र’, जानें रिलीज डेट

ये भी पढ़ें: Bhojpuri Song: पिंटू प्रसाद के ‘कृष का गाना सुनेगा’ ने भोजपुरी इंडस्ट्री में मचाया तहलका, यूट्यूब पर रिलीज हुआ अंकुश राजा का ‘दिल ना दिया ले बेटा’

ये भी पढ़ें: Bhojpuri Song: 50 मिलियन व्यूज पार, अरविंद अकेला कल्लू के ‘तोहर कातिल बा फिगर’ ने मचाया गदर, कनिष्का संग दिखी रोमांटिक केमिस्ट्री

विज्ञापन
Shreya Sharma

लेखक के बारे में

By Shreya Sharma

श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola