ePaper

Bhojpuri Song: 50 मिलियन व्यूज पार, अरविंद अकेला कल्लू के 'तोहर कातिल बा फिगर' ने मचाया गदर, कनिष्का संग दिखी रोमांटिक केमिस्ट्री

Updated at : 06 Jan 2026 9:29 AM (IST)
विज्ञापन
Bhojpuri Song

अरविंद अकेला कल्लू का तोहर कातिल बा फिगर गाना

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर और एक्टर अरविंद अकेला कल्लू इन दिनों अपने पुराने गाने को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे है. करीब 6 महीने पहले रिलीज हुआ उनका गाना 'तोहर कातिल बा फिगर' को अब तक 50 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

विज्ञापन

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर और एक्टर अरविंद अकेला कल्लू इंडस्ट्री के पॉपुलर कलाकारों में से एक है. उनके नए गाने आते ही यूट्यूब और सोशल मीडिया पर धमाल मचाने लगते है. साथ ही कई महीनों या सालों तक उनके कई पुराने गानों का क्रेज दर्शकों के बीच खत्म ही नहीं होता है. इसी बीच उनका एक गाना ‘तोहर कातिल बा फिगर’ यूट्यूब पर फिर से धमाल मचाने लगा है. करीब 6 महीने पहले सारेगामा हम भोजपुरी चैनल पर अपलोड हुए इस गाने को खबर लिखे जाने तक 50 मिलियन व्यूज मिल चुके है, जिससे इसकी लोकप्रियता साफ नजर आ रही है.

‘तोहर कातिल बा फिगर’ एक रोमांटिक गाना है, जहां अरविंद अकेला कल्लू को एक लड़की से प्यार हो जाता है और वह उसके फिगर के दीवाने हो जाते है. लड़की ने शॉर्ट्स और क्रॉप टॉप पहना है, जिसे देख कर अरविंद खुद को रोक नहीं पाते और उसकी तारीफ करने लगते है. इसके बाद दोनों जबरदस्त डांस करते है, साथ ही लड़की के डांस मूव्स फैंस को बहुत पसंद आ रहे है. दर्शक अरविंद अकेला कल्लू के इस गाने की तारीफ करते नहीं थक रहे है और कमेंट में प्यार बरसा रहे है.

बता दें, इस गाने को सारेगामा हम भोजपुरी चैनल पर 6 महीने पहले रिलीज किया गया था. तब से लेकर आज तक इसके व्यूज लगातार बढ़ते ही जा रहे है. इस गाने को अरविंद अकेला कल्लू ने अपनी आवाज में गाया है, जिसे सुन कर हर कोई थिरकने लगता है. गाने के बोल प्रिंस प्रियदर्शी ने लिखे है, जो हर बार की तरह कुछ हटकर है. साथ ही इसका संगीत प्रियांशु सिंह ने तैयार किया है. गाने में एक्ट्रेस कनिष्का अरविंद एक साथ नजर आती है, जिनकी अदाएं और लुक बहुत ही शानदार है.

ये भी पढ़ें: Pawan Singh Bhojpuri Song: पवन सिंह का ‘हथियार’ फिर मचा रहा है धमाल, नम्रता मल्ला संग जोड़ी ने बढ़ाया गाने का क्रेज

ये भी पढ़ें: Upcoming Bhojpuri Movies 2026: नए साल में धमाकेदार एंट्री करेंगी भोजपुरी की ये बड़ी फिल्में, देखें लिस्ट

ये भी पढ़ें: Bhojpuri Song: पवन सिंह का बर्थडे स्पेशल गाना ‘बानी लइका’ का पोस्टर रिलीज, महिमा सिंह संग दिखी दमदार केमिस्ट्री

विज्ञापन
Shreya Sharma

लेखक के बारे में

By Shreya Sharma

श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola