होली के रंगों में घुला ‘हमार कोई का करिए’, नया होली गीत मचा रहा धमाल

Updated:
विज्ञापन

भोजपुरी होली गीत, फोटो- यूट्यूब

Bhojpuri Holi Song Hamar Koi Ka Kariye: होली से पहले रिलीज हुआ भोजपुरी गीत ‘हमार कोई का करिए’ दर्शकों को पसंद आ रहा है. इस गाने को फाजिल वागिद होसैन ने गाया, लिखा और संगीत दिया है.

विज्ञापन

Bhojpuri Holi Song Hamar Koi Ka Kariye: होली के ठीक पहले भोजपुरी संगीत प्रेमियों के लिए एक नया गीत सामने आया है, जिसका नाम ‘हमार कोई का करिए’ है. यह गाना रंगों की मस्ती, हल्की शरारत और प्यार भरे एहसास को साथ लेकर आया है. पहली बार सुनते ही इसके धुन और बोल मन में उतर जाते हैं. गाने के कलाकार के बारे में आपको बताते हैं.

विज्ञापन

गाने का वीडियो

रिलीज के साथ ही चर्चा में आया गाना

यह गीत सारेगामा हम भोजपुरी के बैनर तले रिलीज हुआ है. ‘हमार कोई का करिए’ को भी रिलीज होते ही अच्छा रिस्पॉन्स मिलने लगा है. यूट्यूब और सोशल मीडिया पर इस गाने को लेकर पॉजिटिव रिएक्शन मिल रहे हैं. गाने के धुन को सुनकर ऐसा लग रहा है कि इस बार होली प्लेलिस्ट में यह गाना शामिल हो सकता है.

सॉन्ग में फाजिल वागिद होसैन ने दी है आवाज

इस गीत को आवाज दी है फाजिल वागिद होसैन ने. खास बात यह है कि उन्होंने ही इसके बोल लिखे हैं और संगीत भी तैयार किया है. उनकी आवाज में एक सादगी और मिठास है, जो सीधे दिल तक पहुंचती है. वीडियो में आशुतोष ठाकुर नजर आ रहे हैं. रंगों के बीच फिल्माए गए सीन होली के माहौल को और रंगीन बनाते हैं. सॉन्ग में ढोलक की आवाज सुनाई देती है, जिसे श्रीधारा चारी ने बजाया है. पारंपरिक बीट्स गाने को देसी अंदाज देती हैं.

यूजर्स के रिएक्शन

सॉन्ग पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, सुर संगम के बेस्ट संगीत. एक यूजर ने लिखा, नाइस सॉन्ग. एक यूजर ने लिखा, अच्छा गाना है.

यह भी पढ़ेंशिल्पी राज का नया गाना छाया, अपडेटेड बिहारन के ठुमकों ने बढ़ाई ‘दीदी रे दीदी’ की चमक

यह भी पढ़ें- शिल्पी राज का न्यू ट्रैक ‘बलम कलकतिया’ रिलीज, भाभी-देवर की केमिस्ट्री ने मचाया धमाल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola