शिवानी सिंह का नया भोजपुरी गाना ‘हैप्पी होली बाबू’ रिलीज, सचिन–मनीषा की जोड़ी पर फिदा हुए फैंस

Updated:
विज्ञापन
शिवानी सिंह का नया भोजपुरी गाना ‘हैप्पी होली बाबू’ रिलीज, सचिन–मनीषा की जोड़ी पर फिदा हुए फैंस

Shivani Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर Shivani Singh का होली धमाका ‘हैप्पी होली बाबू’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. Saurabh Royale के साथ गाए इस गाने में Sachin और Manisha Raj की जोड़ी ने रंग, रोमांस और मस्ती का जबरदस्त तड़का लगाया है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.

विज्ञापन

Shivani Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में होली का रंग अब और गाढ़ा हो गया है. फेस्टिव सीजन की शुरुआत के साथ ही फैंस को एक और धमाकेदार गाना मिल गया है. इस बार होली के मौके पर Saurabh Royale और Shivani Singh की जोड़ी ने मिलकर नया गाना Happy Holi Babu रिलीज किया है, जो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. गाने में होली की मस्ती, रंगों की धूम और देसी रोमांस का तड़का देखने को मिल रहा है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं.

सचिन और मनीषा की जोड़ी ने फैंस को किया दिवाना

गाने Happy Holi Babu को लेकर फैंस का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, खासकर Sachin और Manisha Raj की जोड़ी पर लोग जमकर प्यार लुटा रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, “सचिन मनीषा को किसी की नजर ना लगे 🧿” तो दूसरे ने कहा, “जिस सॉन्ग में Sachin Manisha हैं, वो गाना ट्रेंडिंग में जरूर जाएगा.” एक और फैन ने कमेंट किया, “इतनी गजब एक्टिंग और भाई का सॉन्ग ऑन फायर, नो नजर सचमन प्लीज 🔥”. वहीं कई लोगों ने उनकी केमिस्ट्री की तारीफ करते हुए लिखा, “Manisha Sachin so beautiful” और “जिस गाने में ये दोनों हों, वो तबाही मचा देता है.” साफ है कि इस गाने के साथ-साथ सचिन और मनीषा की जोड़ी भी दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है.

गाने के पीछे की टीम

होली स्पेशल भोजपुरी गाना Happy Holi Babu को खास अंदाज में तैयार किया गया है, जिसमें हर क्रिएटिव टीम ने अपनी अहम भूमिका निभाई है. इस गाने को आवाज दी है Saurabh Royale और Shivani Singh ने, वहीं स्क्रीन पर Sachin, Manisha Raj और Amit Kitto की जोड़ी नजर आ रही है. गाने के बोल खुद सौरभ रॉयल ने लिखे हैं और म्यूजिक Vicky Vox ने कंपोज किया है, जो होली के रंग और मस्ती को खूबसूरती से उभारता है. वीडियो का निर्देशन Sandeep Raj ने किया है, जबकि इसे MyPlatformQ Pvt Ltd के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है और UBT Music Bhojpuri लेबल से रिलीज किया गया है. ऑडियो डिस्ट्रीब्यूशन की जिम्मेदारी Believe Artist Service ने संभाली है, जिससे गाना रिलीज होते ही अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है.

यह भी पढ़ें: मनोज तिवारी का नया गाना ‘होलरिया’ रिलीज, फैंस बोले– पुराने दिन याद आ गए

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola