होली में बलम को बॉयकॉट करने की धमकी देती है माही श्रीवास्तव, यूट्यूब पर वायरल हुआ गोल्डी यादव का नया गाना, देखें वीडियो
Published by : Shreya Sharma Updated At : 08 Feb 2026 12:35 PM
माही श्रीवास्तव का होली स्पेशल गाना
Bhojpuri Song: होली की मस्ती के बीच भोजपुरी सॉन्ग ‘होली में बलम बॉयकॉट करेंगे’ दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है. माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव की शानदार जुगलबंदी, मजेदार बोल और देसी बीट्स इस गाने को खास बनाते हैं.
Bhojpuri Song: होली का रंग जैसे-जैसे चढ़ने लगा है, वैसे-वैसे भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में भी होली स्पेशल गानों की धूम मच गई है. हर दिन नए-नए गाने रिलीज हो रहे हैं और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं. इसी बीच माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का नया होली गीत ‘होली में बलम बॉयकॉट करेंगे’ इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है. रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह गाना हाल ही में वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है और खबर लिखे जाने तक इसे करीब 2.2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.
गाने की खासियत
होली के मौके पर मजेदार बोल, देसी म्यूजिक और रंगीन वीडियो लोगों को अपनी ओर खींच रहा है. ‘होली में बलम बॉयकॉट करेंगे’ एक हल्के-फुल्के और शरारती अंदाज का गाना है, जो पति-पत्नी की नोक-झोंक को मजेदार तरीके से दिखाता है. गाने की कहानी में होली के समय माही अपने बलम से नाराज है और उसे बॉयकॉट करने की धमकी देती नजर आती है. यही तकरार और नखरे गाने को और भी एंटरटेनिंग बना देते हैं. इस गाने में माही श्रीवास्तव की अदाएं और एक्सप्रेशंस लोगों का दिल जीत रहे हैं. वहीं गोल्डी यादव की दमदार आवाज गाने में जान डाल देती है.
गाने की टीम
गाने के बोल शुभदयाल सोहरा ने लिखे हैं और लिरिक्स में मस्ती, शरारत और देसीपन साफ झलकता है. वहीं इसका म्यूजिक छोटू रावत ने दिया है, जो होली के माहौल के बिल्कुल फिट बैठता है. इस गाने का निर्देशन सुनील बाबा ने किया है, जिन्होंने वीडियो को रंग-बिरंगे और एनर्जी से भरपूर अंदाज में पेश किया है. कोरियोग्राफी एमके गुप्ता जॉय ने की है, जो गाने के मूड के हिसाब से बिल्कुल परफेक्ट बैठती है. गाने के प्रोड्यूसर रत्नाकर कुमार हैं, जो लगातार भोजपुरी इंडस्ट्री को नए और हिट गाने दे रहे हैं. अगर आप भी इस होली पर कुछ नया, मजेदार और झूमने वाला गाना सुनना चाहते हैं, तो ‘होली में बलम बॉयकॉट करेंगे’ आपकी प्लेलिस्ट में जरूर होना चाहिए.
ये भी पढ़ें: खुशी कक्कड़ के ‘मेहर के सनकल देखब’ ने इंटरनेट पर बढ़ाया तापमान, ग्लैमरस तोषी द्विवेदी के शिकायतों पर फैंस हुए फिदा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shreya Sharma
श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










