भोजपुरी इंडस्ट्री में छाया ‘सेवा हम करेब’, आम्रपाली दुबे के देसी अंदाज पर फिदा हुए फैंस
Aamrapali Dubey New Bhojpuri Song Sewa Hum Kareb
Aamrapali Dubey New Bhojpuri Song: आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘लाखों में एक पवले बनी हम बहुरानी’ का नया भोजपुरी गाना ‘सेवा हम करेब’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. ममता राउत और अलका झा की आवाज में सजा यह गाना रिश्तों, प्यार और संस्कारों की खूबसूरत झलक दिखाता है.
Aamrapali Dubey New Bhojpuri Song: भोजपुरी संगीत जगत में एक बार फिर आम्रपाली दुबे का नया गाना धूम मचा रहा है. फिल्म लाखों में एक पवले बनी हम बहुरानी का नया ट्रैक “सेवा हम करेब” रिलीज होते ही दर्शकों के बीच चर्चा में आ गया है. इस गाने में पारिवारिक रिश्तों, अपनापन और संस्कारों की खूबसूरत झलक देखने को मिलती है. आम्रपाली दुबे का भावुक और देसी अंदाज गाने को और खास बना रहा है.
गाने के पीछे की टीम
फिल्म लाखों में एक पवले बनी हम बहुरानी का नया भोजपुरी गाना “सेवा हम करेब” रिलीज होते ही दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. इस गाने को ममता राउत और अलका झा ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है. गाने का संगीत ओम झा ने दिया है और इसके बोल अरविंद तिवारी ने लिखे हैं. फिल्म में आम्रपाली दुबे और जय यादव मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं. इसके अलावा कंचन मिश्रा, रंभा साहनी, संगीता तिवारी, जया पांडेय और कई कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं. फिल्म का निर्माण निशांत उज्ज्वल ने किया है और निर्देशन अजय झा ने किया है. यह गाना एंटर10 रंगीला पर रिलीज किया गया है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
कब रिलीज होगी फिल्म?
भोजपुरी दर्शकों के लिए 9 मई की शाम खास होने वाली है. भोजपुरी चैनल पर पारिवारिक फिल्म लाखों में एक पवले बानी हम बहुरानी का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 9 मई 2026 को शाम 6:30 बजे प्रसारित किया जाएगा. रिश्तों, परिवार और भावनाओं से भरी इस फिल्म में आम्रपाली दुबे और जय यादव मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, जिनकी जोड़ी दर्शकों को एक नई और दिलचस्प कहानी देखने का मौका देगी.
यह भी पढ़ें: 9 मई को टीवी पर धमाल मचाएगी आम्रपाली दुबे की फिल्म, ‘लाखों में एक पवले बानी हम बहुरानी’ का होगा प्रीमियर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By पुष्पांजलि
मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










