समर में छाया खुशी कक्कड़ का ‘कुर्ती में कुलर’, पारुल यादव का अंदाज वायरल

Updated:
विज्ञापन
Khushi Kakkar Summer Special Song Kurti Me Cooler

‘कुर्ती मे कुलर’ सॉन्ग का पोस्टर, फोटो- इंस्टाग्राम

Khushi Kakkar Summer Special Songr: भोजपुरी सिंगर खुशी कक्कड़ का समर स्पेशल गाना ‘कुर्ती मे कुलर’ रिलीज हो चुका है. वीडियो में पारुल यादव और गौरव कुशवाह की केमिस्ट्री और डांस दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं.

विज्ञापन

Khushi Kakkar Summer Special Song Kurti Me Cooler: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में गर्मियों का तड़का लेकर आई सिंगर खुशी कक्कड़ का नया गाना ‘कुर्ती मे कुलर’ यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह समर स्पेशल सॉन्ग आज (14 अप्रैल) को मीरा म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है. रिलीज के बाद से ही दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. गाने को अब तक 2000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और व्यूज बढ़ रहे हैं.

‘कुर्ती मे कुलर’ का वीडियो

पारुल यादव की दिलकश अदा

‘कुर्ती मे कुलर’ गाने की थीम पूरी तरह से गर्मी के मौसम पर आधारित है, जो इसे दर्शकों के बीच और भी रिलेटेबल बनाती है. ‘कुर्ती मे कुलर’ में देसी अंदाज के साथ-साथ मॉडर्न बीट्स सुनने को मिलेगा. खुशी कक्कड़ ने इसे अपनी आवाज दी है और गाने के बोल लिखे हैं आरआर पकंज ने. वहीं म्यूजिक दिया है प्रियांशु सिंह ने जिन्होंने इसे एकदम फ्रेश और डांसिंग ट्रैक बनाया है. वीडियो की बात करें तो इसमें पारुल यादव और गौरव कुशवाहा की केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. दोनों कलाकारों ने अपने एक्सप्रेशन और डांस मूव्स से गाने को और भी एंटरटेनिंग बना दिया है.

खुशी कक्कड़ का ये गाना सुना आपने?

इससे पहले खुशी कक्कड़ का गाना ‘उत्तर प्रदेश 2’ रिलीज हुआ था. रिलीज के साथ ही इस गाने ने सोशल मीडिया और यूट्यूब पर अच्छा खासा माहौल बना लिया. इसे खुशी के साथ सर्वेश सर्वेश सिंह ने गाया है. गाने के वीडियो में भोजपुरी इंडस्ट्री की ग्लैमरस एक्ट्रेस रानी नजर आ रही हैं, जिन्होंने अपने शानदार डांस और एक्सप्रेशंस से पूरे गाने में जान डाल दी है. वीडियो में रानी का लुक बेहद खास और स्टाइलिश देखने को मिल रहा है. उन्होंने काले रंग की ट्रेंडी स्ट्रेप चोली पहनी है. इसके साथ उन्होंने लाल, हरे और नीले रंगों की मल्टीकलर स्कर्ट कैरी की है. लाल चूड़ियों और खूबसूरत झुमकों के साथ उनका यह ट्रेडिशनल-ग्लैम फ्यूजन दर्शकों को खूब भा रहा है.

यह भी पढ़ें- शिल्पी राज का नया गाना ‘रंगदार मरदा’ रिलीज, बॉस लेडी लुक में छाईं माही श्रीवास्तव

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola