शिल्पी राज का नया गाना ‘रंगदार मरदा’ रिलीज, बॉस लेडी लुक में छाईं माही श्रीवास्तव

Published by : Divya Keshri Updated At : 04 Apr 2026 9:47 AM

विज्ञापन

माही श्रीवास्तव, फोटो- यूट्यूब

Mahi Shrivastava New Bhojpuri Song Rangdaar Marda: भोजपुरी गाना ‘रंगदार मरदा’ में शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव की जोड़ी फिर छा गई है. डांस वीडियो में माही का लुक जबरदस्त है.

विज्ञापन

Mahi Shrivastava New Bhojpuri Song Rangdaar Marda: भोजपुरी गानों का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है और इसी बीच एक नया ट्रैक दर्शकों की जुबान पर चढ़ता नजर आ रहा है. सिंगर शिल्पी राज की आवाज और एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव के जबरदस्त अंदाज ने मिलकर ‘रंगदार मरदा’ को रिलीज होते ही वायरल बना दिया है. इस गाने को म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने रिलीज किया है और इस पर 46 हजार से ज्यादा व्यूज आ गए और नंबर्स बढ़ रहे हैं.

‘रंगदार मरदा’ का वीडियो

गाने में दिखा जबरदस्त अंदाज

‘रंगदार मरदा’ में माही श्रीवास्तव का ग्लैमरस अंदाज और एनर्जी से भरपूर डांस दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. उनके एक्सप्रेशंस और स्क्रीन प्रेजेंस गाने को और भी खास बना रहे हैं. कभी पिंक तो कभी रेड ड्रेस में वह काफी कमाल लग रही है. गाने में ब्लैक आउटफिट में उनका बॉस लुक भी जबरदस्त लग रहा है.

इस गाने की टीम के बारे में जानें

  • निर्माता: रत्नाकर कुमार
  • गीतकार: कृष्णा बेदर्दी
  • संगीत: विकी वॉक्स
  • प्रोजेक्ट: नवरतन पांडे
  • म्यूजिक लेबल: वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी
  • निर्देशन: टीम रावआई फिल्म्स
  • सहायक डायरेक्टर : रवि थापा, रजत वैद और रितिका
  • आर्ट डायरेक्टर: सोनू एसके
  • एडिटर: पवन कुमार (एडीफ़्रेमेज़)
  • प्रोडक्शन: जोधा
  • आर्टिस्ट मेकअप: इंद्रजीत दास
  • हेयर: पीहू
  • डांसर्स लुक: मनीषा टांक
  • बीटीएस और स्टिल्स: सौरव
  • जगह: एचएलवी फिल्म सिटी
  • आउटफिट: रजत मनचंदा

कलाकारों ने क्या कहा

निर्माता रत्नाकर कुमार का कहना है कि वे हमेशा दर्शकों की पसंद को ध्यान में रखते हैं और कुछ नया देने की कोशिश करते हैं. वहीं, शिल्पी राज ने इस गाने को अपने दिल के करीब बताया और कहा कि यह दर्शकों के लिए एक खास म्यूजिकल ट्रीट है. माही श्रीवास्तव ने भी अपने फैंस पर भरोसा जताते हुए कहा कि गाने का नाम ‘रंगदार मरदा’ है, इसलिए इसमें स्टाइल और स्वैग दिखाना जरूरी था, जो टीम ने पूरी तरह निभाया है.

यह भी पढ़ें- माही श्रीवास्तव के डांस और एक्सप्रेशन ने मचाई धूम, शिवानी सिंह की आवाज का चला जादू

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola