खुशी कक्कड़ का नया ट्रैक ‘नाचे आम्रपाली’ रिलीज, निशा पांडे का डांस बना हाइलाइट

Published by : Divya Keshri Updated At : 16 Apr 2026 2:05 PM

विज्ञापन

सॉन्ग ‘नाचे आम्रपाली’ में निशा पांडे, फोटो- यूट्यूब

Khushi Kakkar New Song Nache Amarpali: खुशी कक्कड़ और आशीष यादव का नया मगही गाना ‘नाचे आम्रपाली’ यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है. इस गाने में निशा पांडे ने परफॉर्म किया है.

विज्ञापन

Khushi Kakkar New Song Nache Amarpali: सिंगर खुशी कक्कड़ का नया मगही सॉन्ग ‘नाचे आम्रपाली’ रिलीज के साथ ही चर्चा में आ गया है. खुशी के साथ आशीष यादव ने भी ये गाना गाया है. रिलीज के बाद से ही सॉन्ग यूट्यूब पर लगातार व्यूज बटोर रहा है. यह गाना राजा एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर लॉन्च किया गया है और खबर लिखे जाने तक इसे 1.80 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. गाने की लोकप्रियता को देखते हुए साफ है कि इसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

‘नाचे आम्रपाली’ का म्यूजिक है जबरदस्त

‘नाचे आम्रपाली’ एक डांस नंबर है, जिसमें देसी म्यूजिक और एनर्जी से भरपूर बीट्स का इस्तेमाल किया गया है. गाने के बोल चिंटू राजा ने लिखे हैं. गाने के वीडियो में निशा पांडे फीचर हैं, जिन्होंने अपने डांस और एक्सप्रेशन से गाने में चार चांद लगा दिए हैं. उनका स्क्रीन प्रेजेंस और परफॉर्मेंस दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. टीम के अन्य लोग-

  • संगीत :- प्रियांशु सिंह
  • वीडियो डायरेक्टर :- रौनक राऊत
  • प्रोडक्शन हाउस:- पैराडाइज प्रोडक्शन
  • संपादक-संदीप यादव
  • पोस्टर डिजाइन:-बॉबी जीएफएक्स
  • कंपनी/लेबल – राजा एंटरटेनमेंट

‘नाचे आम्रपाली’ का वीडियो

ये गाना सुना क्या आपने?

खुशी कक्कड़ का गाना ट्रैक ‘खूबसूरती’ 11 अप्रैल को रिलीज हुआ था. यह गाना आराध्या म्यूजिक जोन के बैनर तले लॉन्च किया गया है और इसमें रोमांस और इमोशन का शानदार मेल देखने को मिलता है. गाने के वीडियो में एक्ट्रेस आराध्या सिंह ब्लैक और पिंक साड़ी में बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आ रही हैं. इस गाने की कहानी में एक प्यारा रोमांटिक एंगल दिखाया गया है, जिसमें एक्ट्रेस और उनके ऑन-स्क्रीन पति के बीच खूबसूरत केमिस्ट्री देखने को मिलती है. वीडियो में दिखाया गया है कि जब भी एक्ट्रेस ब्लैक साड़ी पहनती हैं, तो उनके पति उन्हें प्यार भरी नजरों से देखते हैं.

यह भी पढ़ें- शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना ‘माथा के टेम्परेचर’ रिलीज, यूट्यूब पर मचा रहा धमाल

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola