शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना ‘माथा के टेम्परेचर’ रिलीज, यूट्यूब पर मचा रहा धमाल

Updated:
विज्ञापन
Shilpi Raj New Bhojpuri Song Matha Ke Tempreature

शिल्पी राज का नया गाना ‘माथा के टेम्परेचर’, फोटो- यूट्यूब

Shilpi Raj New Bhojpuri Song शिल्पी राज का नया गाना ‘माथा के टेम्परेचर’ रिलीज हो चुका है. इंस्पायर म्यूजिक ऑफिशियल चैनल पर आए इस गाने में आदित्य गिरि और काजल कश्यप नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

Shilpi Raj New Bhojpuri Song Matha Ke Tempreature: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की पॉपुलर सिंगर शिल्पी राज एक बार फिर अपने नए गाने के साथ दर्शकों के बीच छा गई हैं. उनका नया गाना ‘माथा के टेम्परेचर’ आज रिलीज कर दिया गया है, जो सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से चर्चा में आ गया है. यह गाना इंस्पायर म्यूजिक ऑफिसियल के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है.

मजेदार टाइटल ने खींचा ध्यान

‘माथा के टेम्परेचर’ अपने अनोखे टाइटल की वजह से पहले ही दर्शकों का ध्यान खींच रहा है. गाने में देसी मस्ती, मजेदार बोल और एनर्जी से भरपूर म्यूजिक देखने और सुनने को मिल रहा है. इस गाने को अपनी आवाज दी है शिल्पी राज ने. गाने के बोल धीरज बबुआन ने लिखे हैं. इसका म्यूजिक काफी कैची और डांसेबल है.

देखें ‘माथा के टेम्परेचर’ का वीडियो

आदित्य गिरि और काजल कश्यप की जोड़ी ने बढ़ाया ग्लैमर

गाने में फीचर किए गए हैं आदित्य गिरि और काजल कश्यप, जिनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. दोनों कलाकारों की परफॉर्मेंस ने गाने में ग्लैमर और मनोरंजन का तड़का लगाया है. काजल साड़ी में काफी खूबसूरत लग रही है.

2 दिन पहले ही रिलीज हुआ ये गाना

14 अप्रैल को शिल्पी राज का गाना ‘एक बार रानी कहदs’ रिलीज हुआ था. यह गाना मानस रिकॉर्ड्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है. गाने के बोल टुनटुन यादव ने लिखे हैं, जबकि इसका म्यूजिक विकास यादव ने तैयार किया है. वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी अपनी खूबसूरती और डांस से सबका ध्यान खींच रही हैं. उन्होंने ब्लू रंग का आकर्षक लहंगा पहना है. गाने की कहानी में नीलम गिरी और उनके ऑन-स्क्रीन पति के बीच हल्की-फुल्की रोमांटिक नोकझोंक दिखाई गई है. नीलम अपने पति से प्यार भरे अंदाज में कहती नजर आती हैं कि उन्हें ‘रानी’ कहकर बुलाया जाए और खास महसूस कराया जाए. दोनों के बीच की केमिस्ट्री और मजेदार बातचीत दर्शकों को खूब पसंद आ रही है.

यह भी पढ़ें- खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘गोली चलवा दी’ बना ट्रेंड, 2 एक्ट्रेसेस ने बढ़ाया ग्लैमर

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola