खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘गोली चलवा दी’ बना ट्रेंड, 2 एक्ट्रेसेस ने बढ़ाया ग्लैमर
‘गोली चलवा दी’ सॉन्ग का पोस्टर, फोटो- इंस्टाग्राम
Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव और अनुपमा यादव का नया गाना ‘गोली चलवा दी’ रिलीज होते ही तेजी से वायरल हो रहा है. शादी-पार्टी थीम वाले इस गाने को यूट्यूब पर लगातार बढ़िया रिस्पॉन्स मिल रहा है.
Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song Goli Chalwa Di: ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव एक बार फिर अपने नए गाने ‘गोली चलवा दी’ के साथ दर्शकों के बीच छा गए हैं. इस गाने में उनके साथ अनुपमा यादव की आवाज भी सुनने को मिल रही है. रिलीज होते ही यह गाना यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है और एक घंटे में ही हजारों व्यूज बटोर चुका है. इस गाने को कैंची फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. गाने में रंगदारी और देसी अंदाज का जबरदस्त तड़का देखने को मिलता है, जो खासतौर पर शादी और पार्टी के माहौल के लिए परफेक्ट माना जा रहा है.
शादी-पार्टी का नया हिट सॉन्ग बनने की तैयारी
‘गोली चलवा दी’ का म्यूजिक और बीट्स काफी एनर्जेटिक हैं, जो सुनते ही लोगों को झूमने पर मजबूर कर देते हैं. गाने में दिखाया गया देसी स्टाइल और मस्ती भरा अंदाज इसे शादी-ब्याह के फंक्शन्स के लिए एक बेस्ट गाना बना है. गाने में फीमेल लीड के तौर पर काजल कश्यप और कनिष्का चौधरी नजर आ रही हैं. गाने के बोल रौशन सिंह विश्वास ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक डायरेक्शन भी रौशन सिंह ने ही किया है.
देखें वीडियो
व्यूज में लगातार हो रहा इजाफा
रिलीज के महज एक घंटे के अंदर ही खेसारी लाल यादव के गाने को 5 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और यह आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है. जिस तरह से दर्शकों का रिस्पॉन्स मिल रहा है, उससे साफ है कि ‘गोली चलवा दी’ आने वाले दिनों में एक बड़ा हिट सॉन्ग बन सकता है.
टीम की जानकारी
- वीडियो:- वेलेन्स प्रोडक्शन
- निर्देशक:-पवन पाल
- एडिटर:-अंगद पाल
- कोरियोग्राफर- कुलदीप विशाखा
- डीओपी – दिलीप चौरसिया
- डीआई – रोहित सिंह
- मेकअप – अमित सिंह टीम
- हेयर – विकाश कुमार टीम
- डांस ग्रुप – पीएस डांस ग्रुप
- लाइट – गणपति लाइट
- वीडियो:-पवन पाल
- निर्माता:-अनुज आर्यन
- कंपनी/लेबल:- कैंची फिल्म्स
यह भी पढ़ें- खेसारी लाल का न्यू सॉन्ग ‘कमर में दागी’ इंटरनेट पर छाया, सोना डे की ग्लैमरस एंट्री ने बढ़ाया क्रेज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए