खेसारी लाल का न्यू सॉन्ग ‘कमर में दागी’ इंटरनेट पर छाया, सोना डे की ग्लैमरस एंट्री ने बढ़ाया क्रेज
Published by : Divya Keshri Updated At : 31 Mar 2026 9:41 AM
खेसारी लाल यादव का नया गाना कमर में दागी, फोटो- यूट्यूब
Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song Kamar Me Dagi: खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज का नया गाना ‘कमर में दागी’ रिलीज होते ही वायरल हो रहा है. सोना डे का ग्लैमरस अंदाज गाने को खास बना रहा.
Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song Kamar Me Dagi: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव एक बार फिर अपने नए गाने के साथ दर्शकों के बीच छा गए हैं. उनका नया गाना ‘कमर में दागी’ आज 31 मार्च की सुबह रिलीज हुआ, जिसने आते ही इंटरनेट पर हलचल मचा दी है. इस गाने को सिंगर शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है, जो पहले भी कई हिट गानों में खेसारी के साथ नजर आ चुकी हैं.
यहां देखें ‘कमर में दागी’ का वीडियो
सोना डे का ग्लैमरस अंदाज
यह गाना आराध्या फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. रिलीज के कुछ ही घंटों में इसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिलने लगा है. रिलीज के 1 घंटे में ही अब तक 4000 से ज्यादा व्यूज आ गए और ये बढ़ रहा है. इस गाने में सोना डे नजर आ रही हैं, जिनका ग्लैमरस और स्टाइलिश लुक दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. वीडियो में सोना कभी रेड साड़ी में तो कभी ब्लैक साड़ी में नजर आती हैं, जो उनके लुक को और भी अट्रैक्टिव बना रहा है. खेसारी का आउटफिट भी सोना डे के साथ मैच करता हुआ दिख रहा है, जिससे दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री और भी शानदार लगती है. ‘कमर में दागी’ एक डांस नंबर है, जिसमें खेसारी और सोना डे की एनर्जी साफ नजर आती है. गाने के बीट्स काफी कैची हैं.
जानें टीम के अन्य लोगों के नाम
- गीत: कुंदन प्रीत
- संगीत निर्देशक: रौशन सिंह
- कलाकार: सोना डे
- वीडियो – पवन पाल
- निर्माता – बंटी यादव
- कंपनी/लेबल: आराध्या फिल्म्स
- डिजिटल हेड: कुणाल यादव
- डिजिटल पार्टनर: ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन
जानें यूजर्स क्या बोल रहे
वीडियो पर एक यूजर @SamratYadav74 ने लिखा, हिट तो तय है. लव यू करेगा. 100 मिलियन पक्का है विनोद. यूजर @saddamtechnical ने लिखा, 100 मिलियन करवा दो जल्दी से सभी लोग. यूजर @alisha_yadav_1245 ने लिखा, एक बार हेड फोन से सुनो एक अलग ही वाइब आ रही हैं. यूजर @MeharbanAlam-h7k1x ने लिखा, टूटेगा सारा रिकॉर्ड टूटेगा थोड़ा इंतजार करो. खेसारी लाल यादव भैया वापस आ जाओ सीख चुका है 100M पर.


यह भी पढ़ें- खेसारी लाल यादव-नीलम का रोमांस छाया, ‘राते भर में’ ने पार किए 8 मिलियन व्यूज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










