खुशी कक्कड़ का गाना ‘प्यार क लेवे द’ वायरल, बेबी काजल के डांस ने मचाया बवाल

Published by :Pushpanjali
Published at :28 Apr 2026 12:48 PM (IST)
विज्ञापन
Khushi Kakkar New Bhojpuri Song Pyar Ka Lebe Da

Khushi Kakkar New Bhojpuri Song Pyar Ka Lebe Da

Khushi Kakkar New Bhojpuri Song: खुशी कक्कड़ का नया भोजपुरी गाना ‘प्यार क लेवे द’ रिलीज होते ही वायरल हो गया है. बेबी काजल के शानदार डांस और एक्सप्रेशंस ने गाने को खास बना दिया है, जिससे फैंस इस पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और वीडियो तेजी से ट्रेंड कर रहा है.

विज्ञापन

Khushi Kakkar New Bhojpuri Song: भोजपुरी संगीत जगत में एक बार फिर नया धमाका देखने को मिल रहा है. सिंगर खुशी कक्कड़ का नया गाना ‘प्यार क लेवे द’ रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है. इस गाने में बेबी काजल की जबरदस्त अदाएं और शानदार डांस दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. देसी अंदाज, कैची धुन और रंगीन विजुअल्स से भरपूर यह गाना तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस के बीच काफी चर्चा बटोर रहा है.

गाने के पीछे की टीम

इस गाने को खुशी कक्कड़ ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसमें बेबी काजल की जबरदस्त परफॉर्मेंस देखने को मिलती है. गाने के बोल सतीश बाबा ने लिखे हैं, जो देसी अंदाज और कैची लाइन से भरपूर हैं. वहीं, संगीत अभिषेक तिवारी ने दिया है, जिसने गाने को और भी धमाकेदार बना दिया है. डांस कोरियोग्राफी कानू मुखर्जी और विष्णु कुमार ने तैयार की है, जो स्क्रीन पर शानदार नजर आती है. वीडियो को विजुअली आकर्षक बनाने में डीओपी संतोष यादव और नवीन वर्मा का अहम योगदान रहा है, जबकि कैमरा वर्क विवेक यादव ने संभाला है. इसके अलावा, डीआई का काम हमिंग बर्ड वीएफएक्स द्वारा किया गया है और यह गाना एसआरके म्यूजिक के बैनर तले रिलीज किया गया है.

बेबी काजल की परफॉर्मेंस ने लगाए चार चांद

इस गाने ‘प्यार क लेवे द’ में बेबी काजल ने अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस से चार चांद लगा दिए हैं. उनका एनर्जेटिक डांस, एक्सप्रेशंस और स्क्रीन प्रेजेंस इतनी शानदार है कि हर सीन में वो अलग ही चमकती नजर आती हैं. गाने के हर बीट पर उनका कॉन्फिडेंस और स्टाइल साफ झलकता है, जो दर्शकों को बांधे रखता है. यही वजह है कि फैंस उनके इस अवतार के दीवाने हो रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: शिवानी सिंह का नया गाना ‘गर्दा उड़ावेला’ ने मचाया धमाल, पति की रंगदारी देख फिदा हुईं एक्ट्रेस

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola