शिल्पी राज का नया गाना ‘ए राजावा’ रिलीज, पति से नाराज दिखी नीलम गिरी
शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना ‘ए राजावा’, फोटो- यूट्यूब
Shilpi Raj Bhojpuri Song Ye Rajawa: शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना ‘ए राजावा’ रिलीज हो गया है. सॉन्ग के वीडियो में नीलम गिरी का डांस देखने लायक है. गाने का वीडियो आप यहां देख सकते हैं.
Shilpi Raj Bhojpuri Song Ye Rajawa: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बार फिर नई हलचल देखने को मिल रही है. सिंगर शिल्पी राज का नया गाना ‘ए राजावा’ का आज (28 अप्रैल) एचआर म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है. रिलीज के साथ ही यह गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आइए गाने के बारे में आपको बताते हैं.
नीलम गिरी का ग्लैमरस अंदाज
इस गाने में खूबसूरत एक्ट्रेस नीलम गिरी अपनी अदाओं से दर्शकों का दिल जीतती नजर आ रही हैं. कभी वह ब्लू लहंगे में स्टाइलिश और रॉयल लुक में दिखती हैं, तो कभी पिंक लहंगे में उनकी चुलबुली अदाएं दर्शकों को दीवाना बना देती हैं. उनके एक्सप्रेशन्स भी गाने के बोल के साथ मैच हो रहे हैं. इस गाने के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं, जो काफी कैची और रोमांटिक हैं. वहीं म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है. म्यूजिक और बीट्स इतने दमदार हैं कि सुनते ही लोग झूमने पर मजबूर हो जाएंगे. वीडियो का निर्देशन एमके गुप्ता जॉय ने किया है, जिन्होंने इसे बेहद शानदार तरीके से फिल्माया है.
गाना ‘ए राजावा’ का वीडियो
जानें कलाकारों के नाम
- निर्देशक – एमके गुप्ता जॉय
- प्रोडक्शन – जॉय एंटरटेनमेंट
- कॉन्सेप्ट – एमके गुप्ता जॉय
- डीओपी – मनोज विश्वकर्मा
- कैमरा – साजन कुमार
- एडिटर – प्रवीण यादव
- डीआई – रोहित सिंह
- डिजाइन – अंकित राय
- डिजिटल – आदर्श मौर्य
- लेबल / कंपनी :- एचआर म्यूजिक
- कंपनी ब्रांड :- एचआर म्यूजिक
पति से नाराज दिखी नीलम गिरी
‘ए राजावा’ सॉन्ग में नीलम गिरी अपने पति से नाराजगी जताती है. वह कहती है कि उसका पति पूरा दिन घर से बाहर रहता है. उसे शक होता है कि कहीं उसका कोई बाहर चक्कर तो नहीं चल रहा. नीलम उससे पूछती है कि उसमें क्या कमी है जो वह उससे दूर रहता है.
यह भी पढ़ें– शिल्पी राज का रंगदारी स्टाइल में आया ‘लहंगा में छेद’, पूजा निषाद की अदाएं बनी हाइलाइट
यह भी पढ़ें- ‘राजा हो छुटिया लेला ना’ में समर सिंह का धमाल, आराध्या सिंह की अदाओं ने बढ़ाई दीवानगी
यह भी पढ़ें– अरविंद अकेला का गाना ‘सुघर सुघर माल भौजी’ रिलीज, कल्लू और प्रिया रघुवंशी की केमिस्ट्री ने बढ़ाया क्रेज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए