Khesari Lal Yadav New Song: नवरात्रि से पहले खेसारी लाल यादव का नया भक्ति गीत रिलीज,‘तूही हवा पानी बारू हो’ से मां की भक्ति में लीन हुए फैंस
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 15 Sep 2025 2:21 PM
खेसारी लाल यादव का नया भक्ति गीत रिलीज. फोटो- इंस्टाग्राम
Khesari Lal Yadav New Song: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का नया देवी गीत ‘तूही हवा पानी बारू हो’ नवरात्रि से पहले रिलीज हुआ है. मां विंध्यवासिनी को समर्पित इस गाने ने रिलीज होते ही लाखों में व्यूज बटोर लिए हैं.
Khesari Lal Yadav New Song: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 22 सितंबर 2025 से होने जा रही है और 2 अक्टूबर को दशहरा के साथ इसका समापन होगा. हर साल की तरह इस बार भी भोजपुरी सिनेमा के सितारे नवरात्रि स्पेशल गीत लेकर आ रहे हैं. पवन सिंह, अक्षरा सिंह और कल्पना पटवारी की तरह ही सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने भी माता रानी को समर्पित नया देवी गीत रिलीज कर दिया है. इसके बोल ‘तूही हवा पानी बारू हो’ है. ऐसे में अगर आपने इस गाने को अबतक नहीं सुना, तो आइए पहले डिटेल्स बताते हैं.
मां विंध्यवासिनी को समर्पित खेसारी लाल यादव का भक्ति गीत
खेसारी लाल यादव का नया देवी गीत ‘तूही हवा पानी बारू हो’ रिलीज हो गया है. इस भक्ति गीत में मां विंध्यवासिनी की आराधना की गई है और उन्हें धरती का सार बताया गया है. गाने में खेसारी के साथ एक्ट्रेस प्रिया रघुवंशी नजर आ रही हैं, जो माता की भक्ति में डूबी दिखाई देती हैं.
फैंस का मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स
गाने को रिलीज हुए कुछ ही घंटे हुए हैं और अब खबर लिखे जाने तक इसे 2 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो में आदिवासी म्यूजिक और डांस का टच दिया गया है, जो इसे और भी खास बनाता है.
सोशल मीडिया पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “न पुलिस में रिपोर्ट होता है न अदालत में कोर्ट होता है, जब भी खेसारी लाल यादव का गाना अपलोड होता है, तो सिर्फ विस्फोट होता है.” तो वहीं, दूसरे ने लिखा, “जयकारा शेरावाली दा बोल सांचे दरबार की जय.”
गाने की टीम
यह गीत खुद खेसारी लाल यादव ने गाया है जबकि इसके बोल कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं. खेसारी हर साल सावन में बाबा भोलेनाथ और नवरात्रि में माता रानी के लिए भक्ति गीत लेकर आते हैं और इस बार भी उनका यह गाना फैंस को खूब पसंद आ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










