Khesari Lal Yadav New Song Telchatta: खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘तेलचट्टा’ रिलीज होते ही वायरल, सपना चौधरी का साड़ी लुक लगा रहा आग

Updated:
विज्ञापन
Khesari Lal Yadav New Song Telchatta

खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘तेलचट्टा’, फोटो- इंस्टाग्राम

Khesari Lal Yadav New Song Telchatta: भोजपुरी गाना ‘तेलचट्टा’ आज सुबह रिलीज हो गया है. ये सॉन्ग खेसारी लाल यादव का है और वीडियो में उनके साथ एक्ट्रेस सपना चौधरी है. सॉन्ग सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Khesari Lal Yadav New Song Telchatta: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरहिट हीरो खेसारी लाल यादव फैंस के लिए अपना नाया गाना ‘तेलचट्टा’ लेकर आए है. गाना आज 2 दिसंबर को सुबह 7 बजे रिलीज हो गया है. सॉन्ग रिलीज के बाद ही यूट्यूब पर छा गया. सॉन्ग रिलीज के बारे में खेसारी ने कुछ दिन पहले ही अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए जानकारी दी थी. गाना आज रिलीज होने के बाद दर्शकों को भा रहा है. सॉन्ग के डिटले के बारे में आपको जानकारी देते हैं.

खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘तेलचट्टा’ का वीडियो

नया गाना ‘तेलचट्टा’ किसने गाया है?

भोजपुरी गाना ‘तेलचट्टा’ को खेसारी लाल यादव ने अपनी आवाज से सजाया है. खेसारी के साथ एक्ट्रेस सपना चौधरी है. दोनों का रोमांटिक अंदाज दर्शकों को दिल जीत लेगा. सॉन्ग में एक्ट्रेस कहती है कि जब से आप कलकत्ता गए है, तब से लापता हो गए है. सपना के लुक की बात करें तो वह साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही है. स्लीवलेस ब्लाउज और साड़ी पहने सपना का लुक निखर रहा है. जबकि खेसारी का स्टाइलिश लुक फैंस को एक बार से बेकरार कर देगा. सॉन्ग के लिरिक्स पवन पांडे ने लिखा है और कंपोजर आर के पांडे है. म्यूजिक इसका दिनेश रेलहन ने दिया है और वीडियो एडिटर पवन पाल है. इस गाने को वेब म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर खेसारी ने रिलीज किया है.

यह भी पढ़ें- Pawan Singh New Bhojpuri Song Dhamaka: पवन सिंह के नए गाने ‘धमाका’ ने मचाई सनसनी, त्रिशाकर मधु की ग्लैमरस स्टाइल पर फैंस फिदा

‘तेलचट्टा’ सॉन्ग हो रहा ट्रेंड

सॉन्ग पर गाने को जबरदस्त व्यूज मिल रहे हैं. गाना ‘तेलचट्टा’ रिलीज होने के एक घंटे के अंदर ही सॉन्ग पर 23, 118 व्यूज आ गए. हालांकि ये व्यूज अभी और बढ़ेंगे. सॉन्ग पर कमेंट करते हुए एख मीडिया यूजर ने लिखा, मंदिर बिना पुजारी के भोजपुरी बिना खेसारी के अधूरा बा. एक यूजर ने लिखा, इनके आवाज में जरूर कोई बात है तभी लाखों करोड़ों लोग पसंद करते हैं. एक यूजर ने लिखा, आ गया अपना टीआरपी किंग खेसारी लाल यादव जी. एक यूजर ने लिखा, भैया गाना गरदा बा.

प्रभात खबर पॉडकास्ट में रवि शास्त्री 7 दिसंबर को

प्रभात खबर पॉडकास्ट में रवि शास्त्री 7 दिसंबर को
विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola