Khesari Lal Yadav New Song Mai Ke Jhulanwa: खेसारी लाल यादव का देवी गीत ‘माई के झुलनवा’ रिलीज, नवरात्रि पर भक्तिमय हुए फैंस

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 23 Sep 2025 11:27 AM

विज्ञापन

खेसारी लाल यादव माई के झुलनवा, फोटो- इंस्टाग्राम

Khesari Lal Yadav New Song Mai Ke Jhulanwa: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नया देवी गीत ‘माई के झुलनवा’ मंगलवार की सुबह रिलीज हो गया है. मां दुर्गा की भक्ति से भरपूर यह गाना नवरात्रि पर ट्रेंड कर रहा है और यूट्यूब पर भर-भरकर व्यूज बटोर रहा है.

विज्ञापन

Khesari Lal Yadav New Song Mai Ke Jhulanwa: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव हर त्योहार और खास मौके पर अपने गानों से धूम मचाते हैं. इस बार नवरात्रि के पावन अवसर पर उनका नया देवी गीत ‘माई के झुलनवा’ मंगलवार की सुबह रिलीज हुआ है, जिसने आते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तहलका मचा दिया है. यह गाना भक्तों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. आइए इसकी खासियत और डिटेल्स बताते हैं.

माई के झुलनवा गाने की थीम और बोल

‘माई के झुलनवा’ पूरी तरह एक भक्ति गीत है. इसमें मां दुर्गा की महिमा, उनका आशीर्वाद और भक्तों के साथ उनका स्नेह दिखाया गया है. गाने के बोल बेहद सरल और भक्तिमय हैं, जिन्हें हर कोई आसानी से गुनगुना सकता है. गीत में मां के झूले का जिक्र है, जो इस गाने को नवरात्रि और दुर्गा पूजा के अवसर पर और भी खास बना देता है.

म्यूजिक और सिंगिंग स्टाइल

खेसारी लाल यादव की गायकी इस गाने की जान है. उनकी आवाज में जो भक्ति और भावनाओं का मेल है, वह श्रोताओं को सीधा मां दुर्गा की भक्ति में डुबो देता है. गाने के वीडियो में खेसारी लाल यादव हार्मोनियम बजाते हुए और उस धुन पर झूमते दिख रहे हैं.

यूट्यूब पर बटोरे कितने व्यूज?

रिलीज होते ही गाना यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा. अब खबर लिखे जाने तक इसने 43K व्यूज बटोर लिए हैं. कमेंट सेक्शन में फैंस लगातार मां दुर्गा की जयकार कर रहे हैं.

खेसारी लाल यादव का पिछला गाना

खेसारी लाल यादव का इससे पहले हाल ही में नवरात्रि गीत ‘खुश रख माई’ रिलीज हुआ, जिसमें वह एक्ट्रेस कोमल सिंह के साथ मां की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़े: Khesari Lal Yadav New Song: ‘खुश रख माई’ रिलीज के साथ खेसारी लाल यादव ने दी नवरात्रि की भक्ति भेंट, एक दिन में बटोरे 2 मिलियन व्यूज

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola