यूट्यूब पर 177 मिलियन बार देखी गई Khesari-Kajal की यह सुपरहिट फिल्म, अगर आपने मिस कर दी है तो यहां जानें पूरी डिटेल

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 21 Apr 2026 6:35 PM

विज्ञापन

दुल्हिन वही जो पिया मन भाए, फोटो- यूट्यूब

Khesari Lal Yadav और Kajal Raghwani की फिल्म 'दुल्हिन वही जो पिया मन भाए' ने यूट्यूब पर 4 साल में 177 मिलियन व्यूज हासिल कर इतिहास रच दिया है. जानिए फिल्म की कहानी और स्टार कास्ट.

विज्ञापन

Dulhin Wahi Jo Piya Man Bhaye: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और उनकी पसंदीदा को-स्टार काजल राघवानी की जोड़ी जब भी पर्दे पर आती है, तहलका मच जाता है. इसका सबसे बड़ा सबूत है उनकी फिल्म ‘दुल्हिन वही जो पिया मन भाए’. इस फिल्म को रिलीज हुए 4 साल बीत चुके हैं, लेकिन यूट्यूब पर इसकी लोकप्रियता कम होने का नाम नहीं ले रही है. हाल ही में इस फिल्म ने 177 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर एक नया रिकॉर्ड बना दिया है.

अगर आपने अभी तक यह फिल्म नहीं देखी है तो कोई बात नहीं, आइए आपको बताते हैं कि इसकी कहानी क्या है और आप इसे कहां देख सकते हैं.

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी काफी दिलचस्प और इमोशनल है. इसमें खेसारी लाल यादव एक ऐसे लड़के का किरदार निभा रहे हैं, जिसे विदेश में रहने वाली एक लड़की (मधु शर्मा) से प्यार हो जाता है. लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब पारिवारिक मजबूरियों और संस्कारों के बीच काजल राघवानी की एंट्री होती है. यह फिल्म प्यार, परिवार और रिश्तों के बीच के संघर्ष को खूबसूरती से दिखाती है. फिल्म का संदेश यही है कि अंत में वही दुल्हन सबसे अच्छी होती है, जो पिया के मन को भा जाए.

फिल्म की स्टार कास्ट

इस फिल्म में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी लीड रोल में हैं. वहीं, मधु शर्मा ने भी अहम भूमिका निभाई है. इसके अलावा अविनाश द्विवेदी और संजय पांडे जैसे कलाकार अपनी शानदार एक्टिंग से फिल्म में जान डालते हैं.

लंदन की गलियों में हुई शूटिंग

इस फिल्म की एक और खास बात यह है कि इसकी ज्यादातर शूटिंग लंदन की खूबसूरत जगहों पर हुई है. भोजपुरी फिल्म को इतने बड़े स्तर पर देखना फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज था. साथ ही, इसके गाने जैसे ‘चुल्ही में झोंक देब’ आज भी शादियों और पार्टियों की जान बने हुए हैं.

अगर आप भी खेसारी और काजल की केमिस्ट्री देखना चाहते हैं, तो अभी यूट्यूब पर जाकर इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का मजा ले सकते हैं. यहां है लिंक:

यह भी पढ़ें: YouTube पर रिकॉर्ड तोड़ रही Nirahua-Aamrapali की यह फिल्म, 350M व्यूज के साथ बनी नंबर 1, यहां देखें फ्री में

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola