Goldi Yadav New Bhojpuri Song Raja Tawa ho Gaini: गोल्डी यादव का 'राजा तावा हो गईनी' रिलीज होते ही छाया, करिश्मा की साड़ी लुक और अदाओं ने लूटा फैंस का दिल
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 26 Jan 2026 8:12 PM
गोल्डी यादव का नया भोजपुरी गाना राजा तावा हो गईनी, फोटो- यूट्यूब
Goldi Yadav New Bhojpuri Song Raja Tawa ho Gaini: गोल्डी यादव का नया भोजपुरी गाना ‘राजा तावा हो गईनी’ Deshi Taal Entertainment पर रिलीज हो गया है. अजय और करिश्मा की शानदार केमिस्ट्री और देसी अंदाज ने गाने को सुपरहिट बना दिया है.
Goldi Yadav New Bhojpuri Song Raja Tawa ho Gaini: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की पॉपुलर सिंगर गोल्डी यादव की आवाज में नया भोजपुरी गाना ‘राजा तावा हो गईनी’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. यह गाना Deshi Taal Entertainment के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं.
गाने के म्यूजिक वीडियो में अजय और करिश्मा नजर आ रहे हैं. दोनों की शानदार केमिस्ट्री, मजेदार बातचीत, जबरदस्त डांस मूव्स और एक्सप्रेशन गाने को और भी एंटरटेनिंग बना देते हैं. ऐसे में अगर आपने अबतक इस गाने को नहीं सुना, तो आइए पहले इसकी डिटेल्स जान लीजिये.
यहां देखें गाने का म्यूजिक वीडियो-
मजेदार कहानी ने बढ़ाया गाने का क्रेज
म्यूजिक वीडियो में करिश्मा, गोल्डी यादव की आवाज में अपने ऑन-स्क्रीन पति अजय से शिकायत करती नजर आती हैं. वह कहती हैं कि वह रोज-रोज बाहर जाते हैं, धूप में रहने की वजह से काले हो गए हैं और अब तवे की तरह गर्म और काले दिखते हैं.
इसी नोक-झोंक के बीच करिश्मा कभी गुस्सैल तो कभी नखरे भरे अंदाज में ठुमके लगाती दिखती हैं, वहीं अजय उन्हें प्यार से मनाते नजर आते हैं. यही देसी तकरार गाने की जान बन गई है.
करिश्मा की अदाओं ने लूटा दिल
वीडियो में करिश्मा कभी काली, कभी नीली तो कभी गुलाबी साड़ी में अपनी दिलकश अदाओं का जलवा बिखेरती नजर आती हैं. उनका डांस और एक्सप्रेशन दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। वहीं अजय भी हैंडसम अंदाज में दिखाई देते हैं.
गाना रिलीज होते ही फैंस कमेंट सेक्शन में हार्ट और फायर इमोजी के साथ अपना प्यार लुटा रहे हैं.

गाने की पूरी टीम
- गायक: गोल्डी यादव
- गीत: गौतम राय (काला नाग)
- संगीत निर्देशक: विकाश यादव
- कलाकार: अजय, करिश्मा
- वीडियो निर्देशक: दिवाकर पांडे
- डीओपी: ब्रिजेश यादव / रतन
- नृत्य: कृष
- संपादक: विवेक (VFX)
- डीआई: रोहित सिंह
- निर्माता: देशी ताल एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड
- लेबल: देशी ताल एंटरटेनमेंट
- डिजिटल पार्टनर: ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










