ePaper

अब टीवी पर देखें छोटकी दीदी बड़की दीदी, जानें किस भोजपुरी चैनल पर कर सकते हैं एंजॉय

Updated at : 18 Feb 2025 5:37 PM (IST)
विज्ञापन
chhotki didi badki didi television premiere

chhotki didi badki didi television premiere

भोजपुरी स्टार अंजना सिंह और यामिनी सिंह की फिल्म “छोटकी दीदी बड़की दीदी” का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 22 फरवरी को होगा. अगर आपने अभी तक यह मूवी नहीं देखी है, तो जरूर देख डाले.

विज्ञापन

भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर फिल्म “छोटकी दीदी बड़की दीदी” का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर होने वाला है. अगर आपने अभी तक इस बेहतरीन मूवी को नहीं देखा है, तो इसे 22 फरवरी को शाम 6 बजे भोजपुरी सिनेमा चैनल और दंगल एप पर देख सकते हैं. यही नहीं पहली बार में अगर आप इसे नहीं देख पाएं, तो 23 फरवरी को सुबह 10 बजे फिर से यह टेलीकास्ट होगा. अंजना सिंह ने अनाउंसमेंट करते हुए दर्शकों से अपील की है कि वह इस पारिवारिक और सामाजिक फिल्म को पूरे परिवार के साथ जरूर देखें.

क्या है छोटकी दीदी बड़की दीदी की कहानी

“छोटकी दीदी बड़की दीदी” महिलाओं के हक पर आधारित है. इसमें स्त्री की शक्ति, संघर्ष और आत्मनिर्भरता को प्रभावशाली तरीके से दिखाया गया है. कहानी दो बहनों पर बेस्ड है, जो समाज में अपनी पहचान बनाने के लिए लड़ाई करती है. अंजना सिंह ने मूवी को लेकर बात करते हुए कहा कि इसमें आपको एंटरटेनमेंट के साथ साथ जागरूकता भी देखने को मिलेगी.

प्रदीप सिंह ने फिल्म की कहानी को लेकर क्या कहा

फिल्म के निर्माता प्रदीप सिंह ने कहा कि यह भोजपुरी मूवी दर्शकों को यह सोचने पर मजबूर कर देगी कि महिलाओं को समाज में कितनी तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. उन्होंने कहा, “छोटकी दीदी बड़की दीदी में समाज की उस सच्चाई को दिखाने का प्रयास किया गया है, जहां महिलाएं अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करती हैं. फिल्म में अंजना सिंह और यामिनी सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि देव सिंह, रितेश उपाध्याय, संजय पांडेय, राम सुजान सिंह, जे नीलम, प्रेम दुबे, अयाज खान और निशा तिवारी सह-कलाकार की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Kumkum Bhagya: लीप के बाद क्या होगी नई कहानी, रौनक-प्रार्थना की शुरू होगी कहानी, देखें VIDEO

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola