Bhojpuri Song: पवन सिंह के सामने इस हसीना ने रखी ये डिमांड, ट्रेंड कर रहा 'आहो राजा’ गाना, VIDEO देख आप जान जाएंगे

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

Pawan Singh New song Aaho Raja

भोजपुरी एक्टर और सिंगर पवन सिंह का नया गाना ‘आहो राजा’ सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. सॉन्ग में पवन काफी स्मार्ट लग रहे हैं. अगर आपने गाना का वीडियो नहीं देखा तो यहां देखिए.

विज्ञापन

New Bhojpuri Song Aaho Raja: पावर स्टार पवन सिंह के गाने सोशल मीडिया पर आते ही छा जाते हैं. पवन सिंह का नया गाना ‘आहो राजा’ रिलीज के साथ ही यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा. सॉन्ग को वेब म्यूजिक के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है. अबतक गाने पर 2,875,505 व्यूज आ गए है और ये बढ़ ही रहा है. सॉन्ग में पवन के साथ दर्शन बनिक है. दोनों की ऑन स्क्रीन केमेस्ट्री देखने लायक है.

गाना ‘आहो राजा’ पर यूजर्स दे रहे अपनी प्रतिक्रिया

पवन सिंह का नया गाना ‘आहो राजा’ पर दर्शकों के खूब सारे कमेंट्स आ रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, ‘एकदम नया म्यूजिक टेस्ट भोजपुरी में. बीट बिल्कुल गजब बना है.’ एक यूजर ने लिखा, पावर स्टार आवाज+प्रियांशु सिंह संगीत+प्रिंस भैया गीत= ट्रेंडिंग 1 पार तो आना ही था. एक यूजर ने लिखा, ये असली भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वालिटी है. एक यूजर ने लिखा, इसी प्रकार का गाना हमारे भोजपुरी भाषा की गरिमा को बरकरार रख सकता है. एक यूजर ने लिखा, बिहारी बाबू का गाना जबरदस्त है. कई यूजर्स कमेंट बॉक्स में पवन सिंह की तारीफ कर रहे हैं.

पवन सिंह ने गाने को लेकर कही ये बात

सॉन्ग “आहो राजा” के बोल को युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है. पवन सिंह ने बताया कि सॉन्ग को तैयार करने में उनकी टीम ने काफी मेहनत की है. उन्होंने कहा कि ये ऐसा सॉन्ग है, जो डांस फ्लोर पर धूम मचा देगा. पावर स्टार ने कहा कि इसके बीट्स एनर्जी से आपको भर देंगे और झूमने पर मजबूर कर देंगे. सिंगर ने बताया सॉन्ग को मॉर्डन टच दिया गया है, जो दर्शकों को पसंद आएगा और उन्हें एक अलग अनुभव देगा.

Also Read- Pawan Singh की टीम में कौन-कौन है, फ्लैट में कौन कौन रहता उनके साथ

Also Read- Pawan Singh: जब चलती गाड़ी से कूद गए थे पवन सिंह, पिस्टल देख हुआ था बुरा हाल, बोले- मेरे साथ कुछ गलत…

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola