Pawan Singh: जब चलती गाड़ी से कूद गए थे पवन सिंह, पिस्टल देख हुआ था बुरा हाल, बोले- मेरे साथ कुछ गलत…

Published by : Divya Keshri Updated At : 20 Oct 2024 9:15 AM

विज्ञापन

Pawan Singh

भोजपुरी सिंगर और एक्टर पवन सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी ‘सूर्यवंशम’ को लेकर चर्चा में है, जिसका गाना ‘रसगुल्‍ला नियन गाल’ रिलीज हो चुका है. इस बीच एक्टर की जिंदगी से जुड़ा एक किस्सा सामने आया है.

विज्ञापन

भोजपुरी सिनेमा के पावरहाउस एक्टर और सिंगर पवन सिंह अब ना सिर्फ भोजपुरी दर्शकों को अपनी आवाज से दीवाना बना रहे हैं, बल्कि बॉलीवुड में भी अपना जादू चलाना शुरू कर दिए हैं. कुछ समय पहले फिल्म ‘स्त्री 2’ का उनका गाना ‘आई नहीं’ ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था. हालांकि आज वह जिस मुकाम पर है, वहां पहुंचने के लिए एक्टर ने खूब मेहनत की है. कभी उन्होंने पैसों की तंगी देखी थी और आज सुपरस्टार है. हालांकि बहुत कम लोग जानते होंगे कि एक बार एक्टर बहुत मुश्किल हालात में फंस गए थे.

पवन सिंह बोले- उसके कमर में पिस्टल था…

पवन सिंह के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. ऐसा ही एक रील वीडियो फेसबुक पर वायरल हो रहा, जिसमें एक्टर अपनी जिंदगी की एक बड़ी घटना के बारे में बताते दिखे थे. रील को इट्सगोपीराज 999 ने शेयर किया है. एक्टर ने बताया था, बस्ती शहर के नजदीक मैं आया ना, तो मेरे गाड़ी के आगे एक गाड़ी लगी. उस गाड़ी से लोग निकलकर मेरे ड्राइवर को हटा दिया गया. वह लोग अपने गाड़ी चलाने लगा. उसके कमर में पिस्टल था और एक व्यंग्य तरीका होता है ना कोई भी बात करने का वह चेंज हो जाता है. सिगरेट पीना, स्टाइल मारना, मेरे स्टाफ का बैग छिनना, बैग छिनने की कोशिश.

जब पवन सिंह गाड़ी से कूद गए थे

पवन सिंह ने आगे बताया था, मुझे लगा कि अब मेरे साथ कुछ गलत होने वाला है और ये लोग दूसरे तरफ लेकर जा रहे हैं. एक लंबा सा मार्केट दिखा मुझे और गाड़ी स्लो हुई तो मैं गाड़ी से कूद गया. गाड़ी एक मिनट के लिए रूका और वह लोग भाग गए. वहीं, एक्टर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सूर्यवंशम’ को लेकर चर्चा में है, जिसका गाना ‘रसगुल्‍ला नियन गाल’ रिलीज हो चुका है. फिल्म में उनके साथ आस्‍था सिंह है. सॉन्ग ने रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ा दिया.

Also ReadSalman Khan को लॉरेंस बिश्नोई से मिल रही धमकियों पर खेसारी लाल यादव ने तोड़ी चुप्पी, कहा- छोटी चीज तो…

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola