अक्षरा सिंह पर लगा पवन-ज्योति का घर उजाड़ने का आरोप, जानिए पूरा मामला

Updated:
विज्ञापन
अक्षरा सिंह पर लगा पवन-ज्योति का घर उजाड़ने का आरोप, जानिए पूरा मामला

Pawan Singh: पवन सिंह के चाचा अजीत सिंह ने एक्ट्रेस अक्षरा सिंह पर ज्योति सिंह का घर तोड़ने और उनका परिवार बर्बाद करने का आरोप लगाया है. 10 करोड़ एलिमनी विवाद के बीच पवन सिंह के चाचा का यह बयान वायरल हो रहा है. जानिए उन्होंने क्या कहा?

विज्ञापन

Pawan Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री में पावर स्टार के नाम से मशहूर पवन सिंह अपनी फिल्मों से ज्यादा इन दिनों पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. करियर में सुपरहिट गानों और फिल्मों से पहचान बनाने वाले पवन का निजी जीवन हमेशा विवादों में रहा है. कभी खेसारी लाल यादव से तकरार तो कभी अक्षरा सिंह संग रिश्ते की खबरें और अब दूसरी पत्नी ज्योति सिंह के साथ तलाक और 10 करोड़ की एलिमनी को लेकर मामला सुर्खियों में है.

चाचा ने अक्षरा सिंह पर लगाए गंभीर आरोप

इसी बीच विवाद में एक नया मोड़ आ गया है. पवन सिंह के चाचा और गुरु अजीत सिंह ने अक्षरा सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में अजीत सिंह कहते नजर आ रहे हैं कि ज्योति सिंह का घर टूटने के पीछे अक्षरा सिंह का हाथ है. उनका दावा है कि अक्षरा की वजह से ही ज्योति और पवन के रिश्ते में दरार आई.

अक्षरा न होतीं तो हालात कुछ और होते

वीडियो में अजीत सिंह बार-बार कहते हैं कि “ज्योति सिंह उन्हीं की वजह से बर्बाद हुई हैं.” उनका कहना है कि अगर अक्षरा बीच में न आतीं तो आज हालात कुछ और होते. यह बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है.

एलिमनी मामले पर अक्षरा ने दिया था बयान

बता दें, हाल ही में अक्षरा सिंह का भी एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह ज्योति सिंह को सपोर्ट करती नजर आई थीं. जब उनसे 10 करोड़ की एलिमनी डिमांड पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा था कि शादी के बाद लड़की की जिम्मेदारी पति की होती है और एलिमनी उसका हक है. उन्होंने यहां तक कह दिया था कि 10-20 करोड़ क्या, 100 करोड़ भी कम हैं, जो एक लड़की ने सहा है.

यह भी पढे़ं: Chandrika Dixit: मांग में भरे सिंदूर से पार्टनर को किया तिलक, क्या सच में कर ली शादी?

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola