Bhojpuri Song: अरविंद अकेला कल्लू संग रोमांस कर आकांक्षा पुरी ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, ‘चोलिया के रस्सी’ गाना इंस्टाग्राम पर कर रहा ट्रेंड

Published by : Divya Keshri Updated At : 20 Dec 2025 11:04 AM

विज्ञापन

नया भोजपुरी गाना ‘चोलिया के रस्सी’ , फोटो- इंस्टाग्राम

Bhojpuri Song: नया भोजपुरी गाना ‘चोलिया के रस्सी’ इंस्टाग्राम पर छाया हुआ है. सॉन्ग में अरविंद अकेला कल्लू और आकांक्षा पुरी है. वीडियो कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ है और सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. सॉन्ग में उनकी केमिस्ट्री से फैंस की नजरें नहीं हट रही.

विज्ञापन

Bhojpuri Song: भोजपुरी एक्टर और सिंगर अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना ‘चोलिया के रस्सी’ फैंस के बीच रिलीज होते ही छा गया. सॉन्ग काफी जबरदस्त है और इसके बोल काफी कैची है. सॉन्ग में अरविंद एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के साथ रोमांस करते दिखे. वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री कमाल की लगी थी. अरविंद ने एक नये पोस्ट में बताया कि ‘चोलिया के रस्सी’ सॉन्ग इंस्टाग्राम पर ट्रेंड कर रहा है. उनके मुताबिक ये सॉन्ग इंस्टाग्राम पर छा गया है.

इंस्टाग्राम पर छाया अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना ‘चोलिया के रस्सी’

अरविंद अकेला कल्लू और आकांक्षा पुरी का नया गाना ‘चोलिया के रस्सी’ पर पांच दिन में 4.9 मिलियन व्यूज आ गए हैं. ये व्यूज अभी बढ़ ही रहे हैं. सॉन्ग टी-सीरीज हमार भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था. एक्टर ने गाने का एक क्लिप अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा, इंस्टाग्राम पर छाया Choliya Ke Rassi – ट्रेंडिंग #47. सॉन्ग में आकांक्षा पुरी, अरविंद से ब्लाउज को लेकर बात कह रही. वह उनसे शिकायत करती है कि वह कैसा ब्लाउज लेकर आ गए है. इस रोमांटिक सॉन्ग में आकांक्षा के एक्सप्रेशन और डांस मूव्स काफी जबरदस्त है. उनका लुक भी काफी ग्लमैरस लग रहा है.

आपने सुना क्या ये गाना?

सॉन्ग ‘चोलिया के रस्सी’ की टीम

  • सिंगर- अरविंद अकेला कल्लू
  • वीडियो डायरेक्टर- बिभान्शु तिवारी
  • लिरिक्स- छुट्टन मनीष
  • म्यूजिक- रौशन सिंह
  • कोरियोग्रफर-अमित सयाल
  • एडिट-आर नीन्जा

रिलीज हुई अरविंद अकेला कल्लू की फिल्म ‘मेहमान’

अरविंद अकेला कल्लू की लेटेस्ट फिल्म ‘मेहमान’ 19 दिसबंर को रिलीज हो गई. इसके बारे में एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर जानकारी दी थी. फिल्म में पूजा ठाकुर, समर्थ चतुर्वेदी, दर्शना बनिक, श्रद्धा नवल, रामसुजन सिंह, संजय पांडेय, विनोद मिश्रा, संजीव मिश्रा हैं. फिल्म के डायरेक्टर लाल बाबू पंडित और राइटर राकेश त्रिपाठी हैं. फिल्म को लेकर एक्टर ने कहा था कि फिल्म को दर्शकों से प्यार मिलेगा और इसमें उनका किरदार लोगों को भावुक कर देगा.

यह भी पढ़ेंArvind Akela Kallu New Song Fulgobhi: अरविंद अकेला का नया गाना ‘फुलगोबी’ फैंस को कर रहा दीवाना, कल्लू और त्रिशा माधुकर की केमिस्ट्री ने मचाया धमाल

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola