Bhojpuri: पत्नी ज्योति ने आंचल फैलाकर की Pawan Singh की मांग, बोलीं- पैसों से मतलब नहीं, बस अपना पति वापस चाहिए
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 16 Sep 2025 10:12 AM
पत्नी ज्योति सिंह के साथ पवन सिंह. फोटो- इंस्टाग्राम
Bhojpuri: पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने कहा कि उन्हें पैसे या संपत्ति नहीं चाहिए, सिर्फ अपना पति चाहिए. तलाक केस के बीच उन्होंने भावुक होकर आंचल फैलाकर पति मांगने की गुहार लगाई.
Bhojpuri: भोजपुरी स्टार पवन सिंह इन दिनों रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में नजर आ रहे हैं और लगातार विवादों से घिरे हुए हैं. हाल ही में उन पर हरियाणवी डांसर अंजलि राघव को गलत तरीके से छूने का आरोप लगा था. वहीं, दूसरी ओर उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह के साथ रिश्ते बिगड़ चुके हैं. दोनों का तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है.
इसी बीच ज्योति सिंह ने भावुक होकर कहा है कि उन्हें पैसे या प्रॉपर्टी से कोई मतलब नहीं है, उन्हें सिर्फ अपना पति वापस चाहिए. आइए बताते हैं उन्होंने आगे क्या कुछ कहा है.
ज्योति सिंह बोलीं- आंचल फैलाकर मांग रही हूं पति
ज्योति ने ‘पब्लिक एंटरटेनमेंट’ को दिए इंटरव्यू में कहा, “मैं सभी के सामने आंचल फैलाकर अपना पति मांग रही हूं. अगर पवन सिंह मुझे कानूनन तलाक दे भी देते हैं, तो धर्मपत्नी होने के नाते मैं आधी संपत्ति मांग सकती हूं, लेकिन मुझे पैसों से कोई मतलब नहीं है. मुझे बस अपना पति वापस चाहिए.”
उन्होंने कहा कि जब तक कोर्ट का फैसला नहीं आ जाता, तब तक वह पवन सिंह की पत्नी हैं. लेकिन पवन सिंह की टीम उन्हें पति से मिलने नहीं देती। उनकी ख्वाहिश है कि वह सिर्फ एक बार पति से आमने-सामने बैठकर बात कर सकें.
इंस्टाग्राम पोस्ट में जताई आत्महत्या की मजबूरी
ज्योति ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर बताया था कि न तो पवन सिंह उनसे मिलते हैं और न ही बात करते हैं. ऐसे हालात में उनके पास आत्महत्या करने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है.
पवन सिंह की शादियां
पवन सिंह ने पहली शादी 2014 में नीलम सिंह से की थी. शादी के तीन महीने बाद ही नीलम की मौत हो गई. 2018 में उन्होंने ज्योति सिंह से दूसरी शादी की. पहले कोर्ट मैरिज हुई और फिर हिंदू रीति-रिवाजों से सात फेरे लिए. शादी के कुछ समय बाद से ही दोनों के रिश्तों में मनमुटाव शुरू हो गया और अब मामला कोर्ट में है. पवन सिंह ने हाल ही ‘राइज एंड फॉल’ में कहा था कि उन्होंने घरवालों के दबाव में आकर ज्योति से शादी की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










