Bhojpuri Film: खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘अवैध’ का ट्रेलर रिलीज, देशभक्ति और जबरदस्त एक्शन से भरा होगा सिनेमाई सफर
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 15 Sep 2025 7:30 PM
खेसारी लाल यादव की अवैध का ट्रेलर रिलीज. फोटो- इंस्टाग्राम
Bhojpuri Film: खेसारी लाल यादव की फिल्म 'अवैध' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. 26 सितंबर को सिनेमाघरों में आने वाली इस फिल्म में देशभक्ति और जबरदस्त एक्शन का तड़का देखने को मिलेगा.
Bhojpuri Film: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की फिल्में हमेशा से फैंस के बीच खास चर्चा में रहती हैं. उनकी आने वाली फिल्म ‘अवैध’ का ट्रेलर 15 सितंबर को यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है. इस फिल्म में खेसारी एक देशभक्त नायक का रोल निभाते नजर आएंगे. ट्रेलर से ही साफ है कि यह फिल्म एक्शन, देशभक्ति और दमदार डायलॉग्स से भरपूर होगी. ऐसे में अगर आप भी खेसारी लाल यादव के बड़े फैन हैं, तो आइए आपको फिल्म की डिटेल्स देते हैं.
खेसारी लाल यादव की अवैध का ट्रेलर और स्टारकास्ट
फिल्म का ट्रेलर राजघरा फिल्म्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है. इसमें खेसारी लाल यादव के साथ यामिनी सिंह और अपर्णा मलिक लीड रोल में दिखाई देंगी. वहीं, सामर्थ चतुर्वेदी, केके गोस्वामी, पदम सिंह, देव सिंह, महेश राजा, प्रेम दुबे, निशा तिवारी, सुबोध सेठ और आशीष यादव जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. खास बात यह है कि फिल्म में अंजना सिंह का कैमियो भी होगा.
फिल्म की कहानी और म्यूजिक
अवैध की कहानी देश के भीतर मौजूद कुछ ऐसे देशद्रोहियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो गलत काम करके देश को नुकसान पहुंचाते हैं. फिल्म का निर्देशन नीरज रणधीर ने किया है और इसे आदित्य कुमार झा ने प्रोड्यूस किया है. कहानी प्रवीण चंद्रा ने लिखी है. गानों को संदीप नाथ, कृष्णा बेदर्दी और अभिषेक चौहान ने लिखा है. फिल्म का म्यूजिक पप्पू श्रीवास्तव और बापी टुटुल ने तैयार किया है, जबकि सिंगिंग में खेसारी लाल, कीर्ति सगथिया, कल्पना पटवारी, देव राठौर, पलक पीहू और काजल राज का योगदान है.
फिल्म अवैध 26 सितंबर 2025 को यूपी, बिहार और झारखंड के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
खेसारी लाल यादव की आने वाली फिल्में
इस साल खेसारी की दो और फिल्मों के ट्रेलर लॉन्च हो चुके हैं—‘गॉडफादर’ और ‘अग्निपरीक्षा’. दोनों ही एक्शन-थ्रिलर फिल्में होंगी और फिलहाल फैंस इनकी रिलीज डेट का इंतजार कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










