Bhojpuri Holi Song: पवन सिंह-खेसारी नहीं, रितेश पांडेय के 'देवरवा साला' ने यूट्यूब पर लगाई आग, दिखा भाभी-देवर का अनोखा अंदाज
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 05 Mar 2025 1:00 PM
Ritesh Pandey Bhojpuri Holi Song
Bhojpuri Holi Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के सुपरस्टार रितेश पांडेय का नया गाना 'देवरा साला' यूट्यूब पर रिलीज हो गया है. इस गाने को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है. साथ ही कई व्यूज भी बटोर रहा है.
Bhojpuri Holi Song: होली का त्योहार इस साल 14 मार्च को पुरे भारत में मनाया जायेगा. ऐसे में खेसारी लाल यादव से लेकर पवन सिंह तक सभी भोजपुरी स्टार्स ने नए होली स्पेशल गाने रिलीज कर दिए हैं, जो यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है. इसी बीच इन सभी गानों को टक्कर देने के लिए भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के सुपरस्टार रितेश पांडेय का नया गाना ‘देवरा साला’ आ गया है. यह गाना रिलीज होते ही इंटरनेट पर खलबली मचा रहा है. गाने में भाभी और देवर का अनोखा अंदाज देखने को मिल रहा है.
रितेश पांडेय के गाने ने तोड़ा व्यूज का मीटर
भोजपुरी सुपरस्टार रितेश पांडेय का नया होली स्पेशल गाना ‘देवरवा साला’ यूट्यूब से लेकर सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. इस धमाकेदार गाने को रिद्धि म्यूजिक वर्ल्ड के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जो दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स बटोर रहा है. इस गाने में रितेश पांडेय के जबरदस्त आवाज ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया है. साथ ही इसके व्यूज का मीटर तेजी से टूटता नजर आ रहा है. गाने ने 6 घंटे में 6K से ज्यादा व्यूज बटोर लिए हैं.
प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Child Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह
रंग और मस्ती का शानदार मेल
देवरवा साला गाने के गीतकार मांजी मीत और संगीतकार धर्मेंद्र चंचल हैं. इसके वीडियो का निर्देशन गोविंद प्रजापति और सम्पादन सुमंत प्रजापति ने किया है. वहीं, गाने के पीआरओ रंजन सिन्हा हैं. इस गाने को लेकर रितेश पांडेय ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, “मुझे बहुत खुशी हो रही है कि मेरे होली स्पेशल गाने को दर्शकों का इतना प्यार मिल रहा है.” उन्होंने आगे कहा, ‘यह गाना पूरी तरह से होली के रंग और मस्ती से भरपूर है, जिसे सुनकर हर कोई झूम उठेगा.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










