Bhojpuri Film: दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की नई फिल्म 'गोवर्धन' का पोस्टर रिलीज, मेघा श्री के साथ गांव की दिल छू लेने वाली कहानी को करेंगे पेश

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 02 Sep 2025 12:03 PM

विज्ञापन

दिनेश लाल यादव निरहुआ की भोजपुरी फिल्म 'गोवर्धन'. Image Source: Instagram

Bhojpuri Film: भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ की अपकमिंग फिल्म 'गोवर्धन' का नया पोस्टर सामने आया है. फिल्म में अभिनेता के साथ एक्ट्रेस मेघा श्री नजर आएंगी.

विज्ञापन

Bhojpuri Film: भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ अपनी नई फिल्म ‘बलमा बड़ा नादान’ को लेकर सुर्खियों में हैं. इस फिल्म में वह एक पागल पति का किरदार निभाते नजर आएंगे. इस बीच उनकी नई फिल्म ‘गोवर्धन’ का नया पोस्टर सामने आया है. दिल छू लेने वाली कहानी के साथ इस फिल्म में निरहुआ और एक्ट्रेस मेघा श्री नजर आएंगी. दर्शक इस जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्साहित हैं. ऐसे में आइए आपको इसकी पूरी डिटेल देते हैं.

नए पोस्टर की खासियत

‘गोवर्धन’ का नया पोस्टर मेकर्स ने शेयर करते हुए सोशल मीडिया अकाउंट के कैप्शन में लिखा, “गौरव से भरा…आस्था से जुड़ा…और दिल को छू जाने वाला सफर. जल्द ही सिनेमाघरों में आ रहा है ‘गोवर्धन’. दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और मेघा श्री के साथ देखिए एक ऐसी कहानी, जहां गोमाता का सम्मान बनेगा जीवन का असली अर्थ.”

इस पोस्टर में निरहुआ और एक्ट्रेस मेघा श्री साइकिल पर बैठे मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं और उनके पीछे की तरफ अन्य लोग भी साइकिल पर सवार हैं वहीं, आसपास सरसो का खेत नजर आ रहै है. इससे साफ है कि फिल्म की कहानी गांव की पृष्टभूमि पर केंद्रित है.

फिल्म ‘गोवर्धन’ के निर्माता और रिलीज डेट

गोवर्धन का निर्देशन मंजुल ठाकुर ने किया है. मंजुल ठाकुर भोजपुरी सिनेमा में अपनी दमदार और सामाजिक संदेश देने वाली फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. वहीं, इसके निर्माता जयंत घोष और रिया घोष हैं.

फिल्म के रिलीज डेट की बात करें तो अभी इससे पर्दा नहीं उठा है, लेकिन जल्द ही मेकर्स इसे भी साफ कर देंगे.

‘बलमा बड़ा नादान’ के बारे में….

निरहुआ और एक्ट्रेस ऋचा दीक्षित की अपकमिंग रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘बलमा बड़ा नादान’ 19 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसके निर्देशक महमूद आलम और निर्माता महमूद आलम के साथ समीर आफताब हैं.

यह भी पढ़े: Bhojpuri Film Mehmaan: अरविंद अकेला कल्लू की नई फिल्म ‘मेहमान’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, दामाद बने 6 महीने से विदाई का कर रहे इंतजार

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola