Bhojpuri Film: दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की नई फिल्म ‘बलमा बड़ा नादान 2’ का ट्रेलर रिलीज, पागल पति के किरदार में आएंगे नजर
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 18 Aug 2025 10:10 AM
Balma Bada Nadaan 2 Trailer
Bhojpuri Film: दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ की फिल्म ‘बलमा बड़ा नादान 2’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर में निरहुआ का पागल वाला किरदार और बदलती जिंदगी देखने को मिली. जानें फिल्म की स्टारकास्ट और रिलीज डेट की डिटेल्स.
Balma Bada Nadaan 2 Trailer: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और सिंगर दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’** की फिल्में हमेशा ही फैंस के बीच चर्चा में रहती हैं. इस बार निरहुआ का म्यूजिक एल्बम नहीं बल्कि उनकी नई फिल्म ‘बलमा बड़ा नादान 2’** सुर्खियों में है. स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त को फिल्म का ट्रेलर यूट्यूब पर रिलीज किया गया है, जिसमें वह एक पागल के किरदार में नजर आ रहे हैं. आइए बताते हैं इस फिल्म की पूरी डिटेल्स.
यहां देखें फिल्म का ट्रेलर-
ट्रेलर में निरहुआ का नया अवतार
फिल्म के ट्रेलर में निरहुआ आधी फिल्म तक पागल के किरदार में नजर आते हैं, लेकिन शादी के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है. यह ट्रैक दर्शकों को इमोशनल और एंटरटेनिंग दोनों तरह का अनुभव देने वाला है
इस ट्रेलर की जानकारी GMJ भोजपुरी (Global Music Junction) के इंस्टाग्राम पेज से शेयर की गई, जहां लिखा गया, “धमाल मचाने आ रही है फिल्म बलमा बड़ा नादान 2, अभी इसका ट्रेलर देखें.”
फिल्म की स्टारकास्ट और टीम
- लीड एक्टर्स: दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, ऋचा दीक्षित
- सपोर्टिंग कास्ट: विजय महादेव गोस्वामी, संजय पांडे, पुष्पा वर्मा, मनोज सिंह टाइगर, कादिर शेख
- डायरेक्टर और राइटर: महमूद आलम
- प्रोड्यूसर: महमूद आलम और समीर आफताब
- म्यूजिक: मधुकर आनंद
- सिंगर्स: नीलकमल सिंह, शिल्पी राज, कल्पना पटवारी, प्रियंका सिंह
फिल्म में निरहुआ का लुक और अंदाज पहले से बिल्कुल अलग है, जिसे देखकर फैंस के बीच फिल्म की रिलीज को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है.
बलमा बड़ा नादान 2 रिलीज डेट
‘बलमा बड़ा नादान 2’ का ट्रेलर ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है. ट्रेलर ने दर्शकों में फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है. हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट अभी अनाउंस नहीं हुई है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










