अक्षरा सिंह का इमोशनल पोस्ट वायरल, बोलीं- ‘बस इतना कह दो मैं हूं ना…’
Akshara Singh New Post
Akshara Singh New Post: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने सोशल मीडिया पर एक भावुक और क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर फैंस को जिंदगी का खास संदेश दिया. उन्होंने लोगों को एक-दूसरे का हौसला बढ़ाने और मुश्किल समय में साथ देने की अहमियत समझाई.
Akshara Singh New Post: भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री और सिंगर अक्षरा सिंह एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं. रविवार को उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक ऐसा क्रिप्टिक मैसेज साझा किया, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया. इस पोस्ट में उन्होंने जिंदगी, संघर्ष और अपनों के महत्व को बेहद सरल लेकिन गहरी बातों के जरिए समझाने की कोशिश की है.
‘हर कोई नहीं समझता आपका संघर्ष’- अक्षरा सिंह

अक्षरा सिंह ने अपने पोस्ट में लिखा कि जिंदगी में हमें हजारों लोग मिलते हैं, जो हमें अपनी नजर से देखते हैं. लेकिन बहुत कम लोग ऐसे होते हैं, जो हमारे संघर्ष और उसके पीछे किए गए त्याग को समझ पाते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे लोगों के लिए बस एक सच्ची चिंता और एक छोटा-सा सवाल काफी होता है- “तुम ठीक हो ना?”
छोटा सा सपोर्ट बदल सकता है जिंदगी
अभिनेत्री ने अपने संदेश में यह भी बताया कि किसी मजबूत दिखने वाले इंसान को भी सहारे की जरूरत होती है. अगर आपके आसपास कोई ऐसा है, जो हर परिस्थिति में मजबूत नजर आता है, तो उससे सिर्फ इतना कह दीजिए- “मैं हूं ना, तुम बहुत अच्छा कर रहे हो.” अक्षरा का मानना है कि यही छोटे-छोटे शब्द किसी की दुनिया बदल सकते हैं.
वर्क फ्रंट पर भी एक्टिव हैं अक्षरा
अगर उनके काम की बात करें, तो अक्षरा सिंह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म अम्बे है मेरी मां को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला. फिल्म में अक्षरा माता रानी की भक्त के किरदार में नजर आएंगी, जो दहेज लोभी ससुराल वालों के खिलाफ आवाज उठाती हैं.
अक्षरा सिंह का यह पोस्ट एक बार फिर साबित करता है कि वे सिर्फ एक कलाकार ही नहीं, बल्कि अपने विचारों से लोगों को प्रेरित करने वाली शख्सियत भी हैं.
यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर 2’ में छोटे रोल से छा गईं ये एक्ट्रेस, रणवीर सिंह की बहन बन लूट ली महफिल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By पुष्पांजलि
मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










