भोजपुरी के इस स्टार ने किया था तारक मेहता का उल्टा चश्मा में काम, कभी चलाया करते थे टैक्सी, जानें नाम
Published by : Divya Keshri Updated At : 16 Jun 2024 4:33 PM
yash kumar
भोजपुरी अभिनेता और निर्देशक यश कुमार आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है. आज उनके पास सबकुछ है, लेकिन एक वक्त था, जब उनके पास खाने के पैसे नहीं थे.
जब आप किसी चीज को शिद्दत से पाने की कोशिश करते हैं, तो पूरी कायनात उसे आपसे मिलाने की साजिश में लग जाती है, ये डायलॉग हर किसी को याद होगा. इसी तरह भोजपुरी एक्टर यश कुमार के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. उनके लिए भोजपुरी इंडस्ट्री में जगह बनाना आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने बहुत स्ट्रगल किया. यश ने अपनी जिंदगी में बहुत मेहनत की है. एक समय ऐसा भी आया जब उन्हें भूखे पेट सोना पड़ा था, लेकिन उनकी मेहनत ने उन्हें सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाया और वे एक बेहतरीन एक्टर बन गए.
10 साल किया संघर्ष
यश कुमार बलिया निवासी हैं और मुंबई आने में उनके लिए एक बड़ा संघर्ष था. उन्होंने मुंबई पहुंचकर स्ट्रगल शुरू किया, जिसमें एक्टिंग करियर बनाना बहुत मुश्किल था. अपने शुरूआती दिनों में एक्टर के पास जब पैसे खत्म हो गए थे, तो उन्हें कई दिनों तक भूखे पेट रहना पड़ता था. अपना खर्चा निकालने के लिए उन्हें टैक्सी चलाना पड़ा था. यश ने 2002 से 2012 तक स्ट्रगल किया और एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि इस दौरान कई रातें उन्होंने भूखे ही बिताए थे.
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में भी आ चुके हैं नजर
यश कुमार ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में टीवी सीरियल जनम मोहे बिटिया ही कीजो से किया था. उन्हें साल 2012 में तारक मेहता का उल्टा चश्मा में भी देखा गया था. वहीं, उसके बाद उन्हें ‘दिलदार संवरिया’ फिल्म का ऑफर मिला और इसी से उनकी किस्मत बदल गई. यश ने अपनी पहली फिल्म में ही इंडस्ट्री में पहचान बना ली थी.
अंजना सिंह को तलाक देकर निधि श्री से की शादी
यश कुमार और भोजपुरी की ब्यूटीफुल एक्ट्रेस अंजना सिंह के बीच प्यार हुआ और प्यार के बाद दोनों ने शादी की. उनकी एक बेटी अदिति का जन्म हुआ. हालांकि, अंजना और यश अब अलग हैं और यश ने निधि मिश्रा के साथ दूसरी शादी कर ली है. वे अपनी दूसरी पत्नी निधि के साथ एक खुशहाल जीवन बिता रहे हैं.
इनपुट- पल्लवी पांडे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










