Arvind Akela Kallu New Song: खेसारी लाल के बाद अब अरविंद अकेला कल्लू के साथ रोमांस करेगी आकांक्षा पुरी, पोस्टर में दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

Published by : Divya Keshri Updated At : 11 Dec 2025 1:43 PM

विज्ञापन

Arvind Akela Kallu New Song, फोटो- इंस्टाग्राम

Arvind Akela Kallu New Song: अरविंद अकेला कल्लू एक नया गाना लेकर आ रहे हैं. इस गाने में उनके साथ आकांक्षा पुरी नजर आने वाली है. सॉन्ग का पोस्टर आउट हो गया है, जिसमें अरविंद और आकांक्षा की केमिस्ट्री काफी कमाल लग रही है.

विज्ञापन

Arvind Akela Kallu New Song: भोजपुरी एक्टर और सिंगर अरविंद अकेला कल्लू के फैंस के लिए गुडन्यूज है. उनका नया गाना ‘चोलिया के रस्सी’ रिलीज होने वाला है. इस सॉन्ग में उनके साथ आकांक्षा पुरी नजर आने वाली है. गाने का पहला पोस्टर अरविंद ने अपने फैंस के साथ शेयर कर दिया है. पोस्टर में आकांक्षा और अरविंद काफी जबरदस्त लग रही है.

अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना ‘चोलिया के रस्सी’

अरविंद अकेला कल्लू ने अपने इंस्टाग्राम पर गाने का पोस्टर शेयर कर लिखा, नया धमाका बस आने ही वाला है- ‘चोलिया के रस्सी’ जल्द ही. पोस्टर की बात करें तो इसमें अरविंद और आकांक्षा एक-दूसरे के बेहद करीब नजर आ रहे हैं. आकांक्षा ने ग्लैमरस ब्लैक आउटफिट पहना हुआ है और अरविंद ने स्टाइलिश जैकेट पहना हुआ है. दोनों रोमांटिक अंदाद में दिख रहे हैं. उनकी केमिस्ट्री भी पोस्टर में शानदार लग रही है. ऐसा लग रहा है कि ये एक रोमांटिक गाना होने वाला है. फिलहाल कब सॉन्ग रिलीज होगा, इसकी जानकारी अभी नहीं हैं.

यूजर्स पोस्टर देखकर हुए उत्साहित

‘चोलिया के रस्सी’ गाना के सिंगर अरविंद अकेला कल्लू है और इसका म्यूजिक रौशन सिंह का है. गाना मनीष का है और इसके डायरेक्टर भिभांशु तिवारी है. पोस्टर पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, जब दो ए-एक साथ होंगे. एक यूजर ने लिखा, ये गाना तबाही लाएगा. एक यूजर ने लिखा, आकांक्षा मैडम कमाल लग रही है.

खेसारी लाल यादव के साथ काम कर चुकी हैं आकांक्षा पुरी

आकांक्षा पुरी ने पहले खेसारी लाल यादव के साथ सॉन्ग में काम किया था. इस गाने का नाम गरम लोहा था, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था. गाने में दोनों की केमिस्ट्री काफी कमाल लगी थी. सॉन्ग बहुत हिट हुआ था.

यह भी पढ़ें- Arvind Akela Kallu Naach re Patarki Song: अरविंद अकेला के गाने ‘नाच रे पतरकी’ पर 200 मिलियन से ज्यादा व्यूज, नेहा सिंह का डांस देख डोला फैंस का दिल

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola