गाना ‘हरदिया पिसी ए राजा जी’ हुआ रिलीज, अरविंद संग आस्था का छाया जलवा

Updated:
विज्ञापन

अरविंद अकेला कल्लू न्यू भोजपुरी सॉन्ग

Arvind akela kallu New Bhojpuri song: अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज का नया गाना ‘हरदिया पिसी ए राजा जी’ रिलीज होते ही लोगों को पसंद आने लगा है.

विज्ञापन

Arvind akela kallu New Bhojpuri song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक और धमाकेदार गाना जुड़ गया है. अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज का नया गाना ‘हरदिया पिसी ए राजा जी’ रिलीज हो चुका है. गाने के वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस आस्था सिंह का अरविंद संग जबरदस्त जलवा, शानदार म्यूजिक और मजेदार बोल देखने और सुनने को मिल रहा है, जो फैंस को खूब एंटरटेन कर रहा है.

वीडियो में अरविंद संग आस्था सिंह का जलवा

‘हरदिया पिसी ए राजा जी’ एक फुल एंटरटेनमेंट गाना है, जिसमें देसी अंदाज और रोमांस का अच्छा मेल देखने को मिलता है. गाने के वीडियो में आस्था सिंह रंग-बिरंगी साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं और उनका लुक इंटरनेट का तापमान बढ़ा रहा है. उनके एक्सप्रेशन और अंदाज गाने को और भी मजेदार बना देते हैं. वहीं अरविंद अकेला कल्लू उनके साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आते हैं और मजाकिया तरीके से पूछते हैं कि क्या सइयां से कोई शिकायत है. इस पर आस्था भी अपने नखरे भरे अंदाज में जवाब देती हैं कि कमर में दर्द है. आगे हरदी पीसने की बात करती हैं. दोनों की यह नोकझोंक और रोमांस गाने में चार चांद लगा देता है और देखने वालों को खूब एंटरटेन कर रहा है.

वीडियो देखें

आवाज और म्यूजिक बना रहे खास

इस गाने को अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है, जो पहले से ही हिट जोड़ी मानी जाती है. गाने के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं,जो आसान और मजेदार हैं. वहीं प्रियांशु सिंह का म्यूजिक गाने को और भी कैची बनाता है.

गाने के कलाकारों की जानकारी

  • सॉन्ग – हरदिया पिसी ए राजा जी
  • सिंगर – अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज
  • एक्ट्रेस – आस्था सिंह
  • लिरिक्स – आशुतोष तिवारी
  • म्यूजिक – प्रियांशु सिंह
  • कोरियोग्रफर – कानू मुखर्जी और विष्णु कुमार
  • डीआई – हमिंग वर्ड VFX
  • डीओपी – संतोष यादव और नवीन वर्मा
  • कैमरा – विवेक यादव
  • म्यूजिक ऑन – एस आरके म्यूजिक

फैंस ने लुटाया प्यार

गाना रिलीज होते ही फैंस के रिएक्शन से पूरा कमेंट्स सेक्शन सराबोर हो गया है. गाने को सुनने के बाद यूजर्स अपना जबरदस्त रिएक्शन दे रे हैं. एक यूजर @riteshrai6661 ने गाने पर लिखा, बहुत सुंदर सॉन्ग कल्लू जी और आस्था सिंह. दूसरे यूजर @BisanoChauhan ने लिखा, सॉन्ग नहीं बवाल. एक यूजर @YouTuberSanjay82 ने आस्था और अरविंद की जोड़ी की तारीफ की है.

यह भी पढ़ें: ‘राजा मनबS की ना’ गाने में दिखी पत्नी की मजेदार नाराजगी, ब्लू लहंगे में काजल ने जीता दिल

विज्ञापन
अनुष्का सिंह

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola